भगवान श्री चंद्र का जयंति समारोह सात को
भगवान श्री चंद्र जी महाराज का 525वां श्री चंद्र जयंति महोत्सव सात सितंबर को बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर : उदासीन आश्रम अखाड़ा संगलवाला में उदासीनाचार्य भगवान श्री चंद्र जी महाराज का 525वां श्री चंद्र जयंति महोत्सव सात सितंबर को बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। महंत दिव्यांबर मुनि उदासीन ने बताया कि पांच सितंबर को सांय पांच बजे पाठ होगा तथा सात सितंबर को जयंति पर प्रात: 9 बजे भोग डाला जाएगा। इसके अलावा मानवता के कल्याण के लिए हवन यज्ञ करवाया जाएगा। प्रात: दस बजे उदासीन भेष के महंत, महामंडलेश्वर, संत विद्वान श्री चंद्र के जीवन के बारे में भक्तजनों को अवगत करवाएंगे। यहां भजन गायक राजीव भाटिया प्रभु का गुणगान करेंगे। समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी रामदेव, महंत त्रिभुणदास, स्वामी रितेशबद, स्वामी लोकेशानंद, स्वामी जगदीप मुनि व अन्य संत शामिल होंगे। यहां किशोरी जोशी भी मौजूद थे।