करंट लगने से किसान की मौत
गांव प्रेम नगर में किसान मेजर सिंह पुत्र अर्जन सिंह की करंट लगने से मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 08:56 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 06:32 AM (IST)
संवाद सूत्र, खेमकरण : गांव प्रेम नगर में किसान मेजर सिंह पुत्र अर्जन सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। धान की फसल को पानी देने लिए मेजर सिंह खेतों में गया। ट्यूबवेल का स्विच आन करते समय अचानक उसे करंट लग गया। परिवार के सदस्यों ने खेतों में जाकर देखा कि मेजर सिंह की मौत हो चुकी थी। एएसआई चरन सिंह ने बताया कि किसान मेजर सिंह का शव का धारा 174 के तहत पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें