घर में घुस किया हमला, तीन घायल
गांव पंधेर कला में झगड़े के दौरान तीन व्यक्ति जख्मी हो गए हैं।
संवाद सहयोगी, मजीठा : गांव पंधेर कला में झगड़े के दौरान तीन व्यक्ति जख्मी हो गए हैं। पीड़ित हरदियाल सिंह पुत्र तरलोक सिंह निवासी पंधेर कला ने बताया कि वे शाम करीब सात बजे अपने घर में मौजूद था कि बलदेव सिंह पुत्र साध सिंह, जसपाल सिंह पुत्र सविदर सिंह, बलविदर सिंह पुत्र साधा सिंह, बलराज सिंह पुत्र बलविदर सिंह सभी निवासी पंधेर कला व अन्य करीब दस अज्ञात व्यक्ति तेजधार हथियारों से लेस हो उनके घर में दीवार फांद कर घुस आए। उनके घर के दरवाजे तोड़ दिए। बलदेव सिंह ने अपने हाथों में राइफल पकड़ी थी। उन्होंने उनसे मारपीट की। दातर से उनके हाथ, बाजू व जांघ पर वार किए। उनके शोर मचाने पर उनकी भाभी मनिदर कौर छुड़ाने के लिए आई। उक्त व्यक्तियों ने उसके सिर व बाजू पर पर वार किए। उनके भाई विरसा सिंह को भी जख्मी कर दिया और घर की तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए।
थाना मजीठा में शिकायत देने के लिए गए तो थाना मजीठा के सामने पेट्रोल पंप पर भी आरोपित उनसे उलझ गए। उन्होंने थाना मजीठा में लिखित दरखास्त देते हुए प्रशासन के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करके उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।
वहीं, मुख्य मुंशी रंजीत सिंह से कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। थाना मुखी एसएचओ मजीठा गुलजार सिंह ने फोन पर बताया कि उन्हें इस झगड़े के के बारे में कोई जानकारी नहीं है।