प्राकृतिक स्त्रोतों से न करें खिलवाड़ : डॉ. शूर
शूर अस्पताल के डॉ. सूरज शूर ने अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर (वि.) : शूर अस्पताल के डॉ. सूरज शूर ने अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इंसान के जीवन में पेड़ पौधों का बहुत महत्व है। इंसान स्वार्थी होकर पेड़ पौधों की कटाई करता जा रहा है। जिसके प्राकृतिक नतीजे बहुत नुकसानदायक सिद्ध हो रहे हैं और भविष्य में भी भयंकर होंगे। मनुष्य को प्रकृति से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए बल्कि उनका खास ध्यान रखना चाहिए और बच्चों को भी पर्यावरण से प्रेम करने का संदेश देना चाहिए। अगर हम पेड़ पौधों की संभाल नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ी को ताजी खुली स्वच्छ हवा में सांस लेने के लिए नसीब नहीं होगी। इस मौके पर डॉ. गायत्री शूर, डॉ. संजीव अरोड़ा मौजूद थे। डॉक्टर सूरज शूर ने डॉ. संजीव अरोड़ा को इस अवसर पर पहुंचने के लिए धन्यवाद किया और सम्मानित भी किय।