राजयोग से होता शक्तिशाही ऊर्जा का विकास : भ्राता सूरज
फॉर एस स्कूल ऑडिटोरियम बटाला रोड में आयोजित किया गया।
संवाद सहयोगी, अमृतसर : विश्व विख्यात आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा द सीक्रेट्स ऑफ माइंड पावर विषय पर सेमिनार फॉर एस स्कूल ऑडिटोरियम बटाला रोड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजयोगी ब्रह्माकुमार भ्राता सूरज ने मुख्य वक्ता के रूप में भूमिका निभाई। सेमिनार में सुनीता शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, डॉ. शारदा अदलखा, डॉ. परमजीत सिंह, साकेत मुखर्जी, बिशप डेनिएल अयुब विशेष रूप से शामिल हुए।
सेमिनार का आगा•ा करते हुए भ्राता सूरज ने बताया के हमारा मन हमारी आत्मा का एक कर्मचारी है जिसका काम हर समय नए नए संकल्प पैदा करना है। इसकी वजह से इसे हमारे ऋषियों-मुनियों ने एक चंचल घोड़े की भांति दर्शाया है। जो व्यक्ति अपने मन को जीत लेता है वो संसार को जीत सकता है। गुरु नानक देव जी भी कह गए हैं के मन जीते जग जीत। इसकी वजह से बहुत से लोग इसी कोशिश में लगे रहते हैं कि उनका मन संकल्प पैदा न करे जो कि असंभव है। मन का काम है संकल्प पैदा करना। हमें जरूरत है मन को अच्छे सकारात्मक संकल्प देने की, जिससे हमारी आत्मा में सकारात्मक ऊर्जा का विकास हो और वो शक्तिशाली बने। राजयोग एक ऐसी शिक्षा है जिसे सभी उम्र के वर्ग के मनुष्य बड़ी आसानी से कर सकते हैं। इसलिए आज के हालातों के मुताबिक सभी अपने दिन का एक घंटा राजयोग को दें जिससे आप सात दिन में अपनी सभी बुरी आदतों को छोड़ देंगे। राजयोग का अभ्यास सभी ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर्स पर निशुल्क करवाया जाता है।
इस अवसर पर डॉ. सूर्य प्रकाश पोपली, सुखविदर सिंह पिटू, रणदीप संधू, कमल डालमिया, संध्या सिक्का, डॉ. पीडी गर्ग, ओपी भूलानी, लवलीन वड़ैच, बीके पवन भाई, बीके राजेश भाई, बीके साहिल भाई, बीके सुनील भाई, बीके अशोक भाई आदि मौजूद थे।