श्रीमदभागवत कथा में है भगवान कृष्ण का वास : गोस्वामी
शिवाला गंगा राम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के तीसरा दिन।
संवाद सहयोगी, अमृतसर : शिवाला गंगा राम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के तीसरे दिन परम पूज्य धर्मेंद्र गोस्वामी श्री धामनंद गांव वालों ने कहा कि बाहरी विषयों से जीव के भीतर आनंद प्राप्त नहीं हो सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रभु के नाम से ही हम बाहरी विषयों के कुप्रभावों से बच सकते हैं। इंद्रियों को मनचाहा पदार्थ मिलने से वह विषयों में तृप्त हो जाती है। अंत में कुछ समय के लिए खुशी महसूस होती है। आत्मा तथा परमात्मा का मिलन ही परमानंद है। आज जीव सिर्फ अपने सुखों की खातिर जीवन व्यतीत करने में लगा है, उसको यह भूल जाता है कि जीव परमात्मा का अंश है, जोकि परमात्मा में ही समा जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा से ही जीव के भीतर प्रभु को मिलने की आशा पैदा होती है। जहां कथा होती है, वहां पर भगवान श्री कृष्ण स्वंय होते है। कथा को समझने से जीव सच्चाई के मार्ग पर चलकर समाज की सेवा करने में लग पड़ता है।
कथा 13 मई तक दोपहर ढाई बजे से शाम सात बजे तक होगी। इस अवसर पर शिवाला गंगा राम के सभी सदस्य मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप