Move to Jagran APP

हॉकी ट्रायलों में चुने गए 19 प्रतिभावान खिलाड़ी

हॉकी के क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए महाराजा रणजीत सिंह हॉकी अकादमी ने दो दिवसीय ट्रॉयल करवाए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 12:53 AM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 06:26 AM (IST)
हॉकी ट्रायलों में चुने गए 19 प्रतिभावान खिलाड़ी
हॉकी ट्रायलों में चुने गए 19 प्रतिभावान खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, अमृतसर : हॉकी के क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए महाराजा रणजीत सिंह हॉकी अकादमी ने दो दिवसीय ट्रॉयल करवाए। जिला खेल विभाग के सहयोग से अकादमी के सेशन 2019-20 के लिए अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग के 180 पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें कुल 19 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चेयरमैन सुखविदर सिंह मान और प्रधान साहिलजीत सिंह संधू के हवाले से ओलंपियन बलविदर सिंह शम्मी ने बताया कि उनकी तरफ से आयोजित करवाए गए हॉकी के ट्रायलों में शहर के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ ग्रामीण खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। ट्रायल खालसा कॉलेज की हॉकी ग्राउंड में लिए गए। ट्रायलों में उनके सहित अमनदीप कौर, तेजवीर सिंह हुंदल, जुगराज सिंह, गुरलाल सिंह रियाड़, निर्मल सिंह जसवंत सिंह कालरा गुरिदर सिंह हरचरण सिंह संधू सुखजीत कौर शम्मी कुलजीत सिंह बाबा परमजीत सिंह और गुरबख्श सिंह ने विशेष सहयोग दिया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.