दहेज प्रताड़ना में दो विवाहिताओं को घर से निकाला
अमृतसर : दहेज प्रताड़ना के आरोप में जिला पुलिस ने दो मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
दहेज प्रताड़ना के आरोप में जिला पुलिस ने दो मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मनप्रीत कौर के बयान पर महिला थाने की पुलिस ने न्यू दिल्ली स्थित जनक पुरी निवासी इंद्रमीत ¨सह, सतनाम ¨सह और इंद्रजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 18 नवंबर 2012 को उसकी शादी इंद्रमीत ¨सह के साथ हुई थी। शादी के दौरान मायके वालों ने हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद आरोपितों ने उसे दहेज कम मिलने को लेकर घर से निकाल दिया। कुछ महीनों से वह अब अपने मायके परिवार के साथ ही रह रही है। अन्य मामले में सोनिया के बयान पर महिला थाने की पुलिस ने जालंधर स्थित गांधी कैंप निवासी विक्रांत के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोनिया ने बताया कि 12 साल पहले उसकी शादी विक्रांत से हुई थी। आरोपित ने मारपीटकर उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके घर में ही रह रही है।