अटारी सीमा से आज वतन लौटेंगे 179 पाक नागरिक
कोविड-19 के चलते देश के विभिन्न प्रदेशों में पिछले दो महीने से फंसे 179 पाक नागरिक मंगलवार को अटारी सीमा के रास्ते अपने वतन लौटेंगे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 06:55 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 06:55 PM (IST)
जागरण सवांददाता, अमृतसर: कोविड-19 के चलते देश के विभिन्न प्रदेशों में पिछले दो महीने से फंसे 179 पाक नागरिक मंगलवार को अटारी सीमा के रास्ते अपने वतन लौटेंगे। यह पाक नागरिक मंगलवार की सुबह ही अटारी सीमा पर पहुंचेंगे।
दरअसल, कुछ लोग अपने रिश्तेदारों से मिलने, कुछ धार्मिक स्थलों के दर्शन करने और कुछ मेडिकल इमरजेंसी वीजा पर यहां आए थे। लॉकडाउन लगने के चलते वे यहीं फंस गए थे। पाकिस्तान गृह मंत्रालय की अपील पर ने भारत सरकार ने इन्हें अटारी सीमा से पाक जाने की अनुमति दे दी है। डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से इन पाक नागरिकों के लिए अटारी में लंगर की व्यवस्था की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें