नाइट कर्फ्यू में और बिना मास्क घूमने वालों पर शिकंजा, 16 नामजद
कर्फ्यू में आवारागर्दी करने के आरोप में 16 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दुकाने खोलने वाले आरोपितों को भी नामजद किया है।
जागरण संवाददाता अमृतसर: कर्फ्यू में आवारागर्दी करने के आरोप में 16 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दुकाने खोलने वाले आरोपितों को भी नामजद किया है। सीपी डा. सुखचैन सिंह गिल और एसएसपी ध्रुव दरिया ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें। मास्क पहने और शारीरिक दूरी ही इससे बचाव कर सकती है।
झंडेर थाना: टाटा एस वाहन बिना मास्क पहनकर चलाने के आरोप में गुरवाली गांव निवासी गुरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
ब्यास थाना: सठियाला गांव निवासी अजीतपाल सिंह के खिलाफ बिना मास्क के घूमने के आरोपमें के स दर्ज किया गया।
मत्तेवाल थाना: बिना मास्क के घूमने के आरोप में पुलिस ने ढपइयां गांव निवासी भगवान सिंह, साधू सिंह सहित तीन पर केस दर्ज किया है।
चाटीविड थाना : किरयाना की दुकान पर देर रात सामान बेचने के आरोप में पुलिस ने महिमां गांव निवासी सरबजीत सिंह को नामजद किया है।
अजनाला थाना: पुलिस ने भिडी सैदां निवासी कुलविदर सिंह को बगैर मास्क के घूमने के आरोप में काबू किया है जबकि उसके पांच साथी फरार हो गए। इससे एक दिन पहले थाना छेहरटा की पुलिस ने सरकार के आदेशों का उल्लंघन कर एजुकेशन सेंटर में बच्चों को पढ़ाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि पुलिस ने एजुकेशन सेंटर पर छापेमारी की, लेकिन अज्ञात पर ही केस दर्ज कर खानापूर्ति कर दी गई। एएसआइ सरवन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि संधू कालोनी छेहरटा इलाके में गोबिद अकादमी में सरकार के आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है। एजुकेशन सेंटर बंद रखने के बावजूद उन्हें खोलकर बच्चों की कक्षाएं लगाई जा रही हैं। इसी के आधार पर पुलिस ने गोबिद अकादमी में छापेमारी की तो 6-7 बच्चे वहां कक्षा लगाए दिखे, जो पुलिस को देखकर भाग गए।