किसान रैली के बाद भाजपा की नींद हराम : साबी
जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर : दिल्ली में रिकार्डतोड़ सफल किसान रैली के बाद केंद्र सरकार की नींद हरा
जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर :
दिल्ली में रिकार्डतोड़ सफल किसान रैली के बाद केंद्र सरकार की नींद हराम हो गई है। उक्त शब्द पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी एसटी सेल के जनरल सचिव गुरविंदर सिंह साबी गिल ने कहे। उन्होंने बताया कि देश की जनता को गुमराह करके सत्ता में आने वाली सरकार का भ्रम आज किसानों ने दूर कर दिया है। सफल किसान रैली इस बात का संदेश देती है कि जनता एनडीए सरकार कि बातों पर विश्वास नहीं रखती। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में पंजाब, पश्चिमी बंगाल और बिहार के विधानसभा चुनाव केंद्र सरकार का भ्रम दूर कर देंगे। केंद्र व पंजाब की सरकार अपने आप को गरीबों, मजदूरों व मेहनती किसानों हितैषी बताती है, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। उन्होंने बताया कि गरीब व किसान वर्ग हर तरफ से दुख झेल रहे हैं।