थानेदार के खिलाफ की नारेबाजी
By Edited By: Published: Thu, 31 Jul 2014 09:22 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jul 2014 09:22 PM (IST)
संवाद सहयोगी, छेहरटा (अमृतसर) : कामरेड नेता बलविंदर सिंह और उनके बेटे सरबजीत सिंह पर दर्ज मामले को लेकर वीरवार को थाना छेहरटा का घेराव किया गया। धरने में शामिल कामरेड नेताओं ने आरोप लगाया कि थाना छेहरटा में तैनात एएसआइ दलजीत सिंह को बचाने के लिए उच्चाधिकारियों ने उनके खिलाफ रिपोर्ट तैयार की है। उनके खिलाफ दर्ज किया गया केस झूठा है। उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि यदि उन पर किया गया झूठा पर्चा जल्द रद न किया गया तो वह अपना संघर्ष और तेज कर देंगे। इस अवसर पर गुरदियाल सिंह, सरबजीत सिंह हैरी, इकाबल सिंह, कुलवंत सिंह, सरबजीत सिंह, जसविंदर सिंह, अजय, बलदेव सिंह, हरप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।
इस संबंध में थाना मुखी छेहरटा सुखविंदर रंधावा ने कहा कि पुलिस जांच के बाद केस दर्ज किया गया है। इस बारे में वह कुछ अधिक नहीं कह सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें