डॉ. सुखदेव सिंह खेतीबाड़ी डीन नियुक्त
By Edited By: Published: Sat, 26 Jul 2014 07:51 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jul 2014 07:51 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर :
खालसा कॉलेज में खेती के अनुभवी व खेतीबाड़ी विभाग के मुखी डॉ. सुखदेव सिंह को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के खेतीबाड़ी व जंगलात फैकल्टी के डीन के रूप में नियुक्त किया गया है।
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. महल सिंह ने डॉ. सुखदेव सिंह की नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि उनको खेतीबाड़ी विषय में महारत हासिल है। उनकी देखरेख में कॉलेज के विद्यार्थी शिक्षा हासिल करके खेतीबाड़ी व्यवसाय में प्रसिद्धि अर्जित कर रहे हैं। वह यूनिवर्सिटी के डीन के रूप में इस क्षेत्र में और भी अच्छा योगदान पाएंगे। डॉ. सुखदेव सिंह ने कहा कि वह इस पद पर एक जुलाई से 14 नवंबर तक पूरी ईमानदारी व लगन से सेवाएं निभाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें