प बंगाल: टॉलीवुड के एक दर्जन कलाकारों ने थामा भाजपा का झंडा, दिल्ली जाकर ली पार्टी की सदस्यता
विभिन्न राजनीतिक दलों एवं वर्गो के लोगों का भाजपा में शामिल होना जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को टॉलीवुड के कई कलाकारों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कोलकाता, जागरण संवाददाता। विभिन्न राजनीतिक दलों एवं वर्गो के लोगों का भाजपा में शामिल होना जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को टॉलीवुड के कई कलाकारों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने दिल्ली में बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष, पाटर्क्ष नेता संबित पात्रा एवं मुकुल राय की उपस्थिति में पार्टी का झंडा थामा।
इस दिन जिन कलाकारों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, उनमें ऋषि कौशिक, पर्ण मित्रा, रूपांजना मित्रा, विश्र्वजीत गांगुली, देवरंजन नाग, अरिदम हल्दर, मौमिता गुप्ता, अनिंद्य बनर्जी, सौरभ चक्रवर्ती, रूपा भट्टाचार्य, अंजना बसु व कौशिक चक्रवर्ती शामिल हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने इन कलाकारों का पार्टी में स्वागत किया। गौरतलब है कि इसके पहले बंगाल के कई पार्षदों ने भाजपा का झंडा थामा था, जो बाद में तृणमूल कांग्रेस में लौट गए। घोष ने कहा कि पहले भी बंगाल के कई फिल्म कलाकार भाजपा में शामिल हुए हैं लेकिन वहां के फिल्म माफियाओं ने उनके कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया।
घोष ने आरोप लगाया कि बंगाल के फिल्म माफियाओं ने मनोरंजन जगत पर कब्जा कर लिया है। ऐसे में इन कलाकारों का भाजपा में शामिल होना बड़ी बात है। घोष ने आगे और भी अधिक संख्या में लोगों के भाजपा में शामिल होने की उम्मीद जताई।