Move to Jagran APP

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: औरंगाबाद जिले में विस चुनाव में 1 बजे तक 34 फीसद मतदान

Aurangabad Vidhan Sabha Chunav 2020 बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में बुधवार को औरंगाबाद जिले की छह सीटों पर दिन के ग्यारह बजे तक वोटिंग फीसद औसतन 17 फीसद रहा। सबसे अधिक रफीगंज में 23 और सबसे कम औरंगाबाद में 15.2 मतदान हुआ।

By Edited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 11:34 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 01:48 PM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: औरंगाबाद जिले में विस चुनाव में 1 बजे तक 34 फीसद मतदान
ओबरा एवं गोह में अपराह्न 4 बजे तक मतदान का समय निर्धारित है।

औरंगाबाद, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में बुधवार को औरंगाबाद जिले की छह सीटों पर दिन के एक बजे तक मतदान फीसद करीब 34 फीसद हुआ। सबसे अधिक रफीगंज 38 और सबसे कम कुटुंबा में 30 फीसद मतदान हुआ। मतदान करने को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। अस्सी साल के बुजुर्ग से लेकर दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने को मतदान केंद्र पर पहुंचे।

loksabha election banner

सभी छह विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। नक्सल प्रभावित विस क्षेत्र रफीगंज, कुटुंबा एवं नवीनगर के मतदान केंद्रों पर मतदान का तीन बजे तक निर्धारित है। जबकि औरंगाबाद, ओबरा एवं गोह में अपराह्न 4 बजे तक मतदान का समय निर्धारित है।

निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर जिले में चुनाव आयोग द्वारा केंद्रीय अ‌र्द्धसैनिक बल के 107 कंपनी लगाई गई है। सुरक्षाबलों को मतदान केंद्रों पर तैनाती की गई है। केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ जिला पुलिस बलों को लगाया गया है। अभी तक किसी भी मतदान केंद्र पर गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है।

विधानसभा  सीट - मतदान फीसद

औरंगाबाद -         32.5

ओबरा -               32

कुटुंबा -               30

नवीनगर -            35

रफीगंज -             38

गोह-                    32


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.