Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर साध्वी प्राची ने कहा-प्रियंका बरसाती मेढक

विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने प्रियंका गांधी को बरसाती मेंढक कहा है। साध्वी प्राची ने कहा प्रियंका पहले भी राजनीति में थीं। जब चुनाव आते हैं तभी राजनीति में आती हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 27 Jan 2019 04:16 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jan 2019 04:35 PM (IST)
प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर साध्वी प्राची ने कहा-प्रियंका बरसाती मेढक
प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर साध्वी प्राची ने कहा-प्रियंका बरसाती मेढक

लखनऊ, जेएनएन। विश्व हिंदू परिषद की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने को लेकर तंज कसा है। साध्वी प्राची ने प्रियंका गांधी को बरसाती मेढक कहा है। साध्वी ने कहा कि प्रियंका गांधी तो काफी लंबे समय से राजनीति में है, अब देखें कि सक्रिय होकर क्या रंग खिलाती हैं।

loksabha election banner

विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने प्रियंका गांधी को बरसाती मेंढक कहा है। साध्वी प्राची ने कहा कि प्रियंका पहले भी राजनीति में थीं। जब चुनाव आते हैं तभी राजनीति में आती हैं। अब इतनी मेहनत कर रही हैं तो महासचिव बनाना कांग्रेस की मजबूरी है।

साध्वी प्राची ने कहा कि बड़ा घोटाला के मामले में मां (सोनिया गांधी) व बेटा (राहुल गांधी) जमानत पर हैं। जमानत काफी दिन नहीं रहेगी। अब किसी दिन दोनों अंदर हो जाएंगे तो घर की पार्टी को कौन तो संभालेगा। उन्होंने कहा कि घर का कोई न कोई तो चाहिए गांधी खानदान के हाथ में कब्जा रखने को।

साध्वी प्राची ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बने ना बने, प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी दोबारा सत्ता में आने चाहिए। यह देश की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रियंका मोदी के सामने बच्ची हैं। साध्वी ने कहा कि देश के अंदर मोदीजी को हराने के लिए कोई गठबंधन कर रहा है, कोई महासचिव बना रहा है। इसके लिए बंगाल में रैली हो रही है। यह सभी लोग मिलकर मोदी को हरा नहीं पाएंगे। शेर अकेला चलता है और भेड़ झुंड में। साध्वी यही नहीं रुकीं, आगे उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी नेताओं को अब तो गिले-शिकवे भुलाकर प्रधानमंत्री मोदी के लिए काम करना चाहिए।

साध्वी प्राची ने कहा कि हिन्दुस्तानियों ने यदि 2019 भुला दिया तो हिंदुस्तान का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। गिले शिकवे हो सकते हैं। मंदिर बने न बने, मोदीजी सत्ता में जरूर आने चाहिए। सब शिकवे भुलाकर मोदीजी के लिए काम करेंगे।

23 जनवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रियंका गांधी को पार्टी राष्ट्रीय महासचिव बनाने और उन्हें लोकसभा चुनाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश का कमान सौंपे जाने के बाद से ही भाजपा नेताओं ने प्रियंका पर तंज और विवादित टिप्पणी करना शुरू कर दिया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.