विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Cabinet Meeting : यूपी कैबिनेट की बैठक आज : मंजूर हो सकती है मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 21 Jan 2020 11:40 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 08:18 AM (IST)

UP Cabinet Meeting इसमें किसानों के बीमा संबंधी नई योजना का प्रस्ताव रखा जाना प्रस्तावित है। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता ...और पढ़ें

UP Cabinet Meeting : यूपी कैबिनेट की बैठक आज : मंजूर हो सकती है मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना
UP Cabinet Meeting : यूपी कैबिनेट की बैठक आज : मंजूर हो सकती है मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना

लखनऊ, जेएनएन। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों के बीमा से जुड़ी योजना को सरकार नए स्वरूप में लागू करने जा रही है, जिसमें बीमा के पात्र लाभार्थी बढ़ जाएंगे। लोक भवन में सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना को सरकार स्वीकृति दे सकती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज शाम 5.30 बजे लोकभवन में कैबिनेट की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि इसमें किसानों के बीमा संबंधी नई योजना का प्रस्ताव रखा जाना प्रस्तावित है। पूर्व में संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना का दायरा बढ़ाकर उसे मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ सिर्फ खातेदार किसान और सह-खातेदार को ही मिलता था।

अब प्रस्ताव है कि इस योजना का लाभ किसान और उसकी पत्नी, पुत्र-पुत्री, पौत्र व पौत्री के साथ ही बटाईदार को भी दिया जाएगा। इस योजना में बीमा कंपनियों का हस्तक्षेप खत्म कर उसे जिलाधिकारियों की देखरेख में संचालित किया जाएगा। इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा आबकारी नीति 2020, मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना, पतंजलि फूड पार्क को रियायत, औद्योगिक विकास विभाग द्वारा कुछ कंपनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट देने और पुलिस विवि के अध्यादेश सहित दस से अधिक प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूरी के लिए रखे जा सकते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।