Move to Jagran APP

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना भाजपा सरकार को गवारा नहीं

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि चंद अधिकारियों के बूते इस भयंकर समस्या का सामना नहीं किया जा सकता है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 05 May 2020 10:11 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2020 10:11 PM (IST)
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना भाजपा सरकार को गवारा नहीं
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना भाजपा सरकार को गवारा नहीं

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना भाजपा सरकार को गवारा नहीं है। उसको इसमें अपना सिंहासन डोलने का खतरा लगने लगता है। लोकतांत्रिक मर्यादाओं और मान्यताओं की तिलांजलि दी जा रही है। विपक्ष से तो क्या मुख्यमंत्री को अपने विधायक से भी डर लगने लगा है? आखिर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने से परहेज क्यों? इसमें विधायक कोरोना संकट के समाधान के बारे में चर्चा करते, उपाय बताते जिससे सरकार को ही मदद मिलती।

loksabha election banner

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि चंद अधिकारियों के बूते इस भयंकर समस्या का सामना नहीं किया जा सकता है। मुख्यमंत्री दावे चाहे जितने करें कोरोना संक्रमरण के हालात सुधर नहीं रहे हैं। आगरा, कानपुर, लखनऊ के बाद मेरठ में भी काफी संख्या में लोगों का कोरोना संक्रमित होना भयावह स्थिति की ओर इशारा करता है। बिजनौर के डॉक्टर की मेरठ में कोरोना के कारण मृत्यु दुखद है। आगरा में कोरोना मरीजों का बुरा हाल है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि विदेश से लोगों को जहाजों से फ्री में अपने देश लाया गया, जबकि श्रमिकों से ट्रेनों के टिकट के पैसे लिए गए। श्रमिक यात्रा के दौरान अपना टिकट दिखाकर सरकार की पोल खोल रहे हैं। अब झूठ छुपाने को तरह-तरह के बहाने बनाए जा रहे हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश बर्बाद हो चला है। किसान तबाह है, आत्महत्या कर रहा है। उसकी फसल की लूट हो रही है। गन्ना किसान को बकाया नहीं मिला। बच्चियों से बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कामधंधे बंद है और शिक्षा संस्थानों में ताले लगे हैं। देशभर में मजदूरों को लग रहा है कि उन्हें भाजपा सरकार ने अपना बंधक बना लिया हैं। भाजपा सरकार स्वयं जनता के लिए परेशानी का कारण बन गई है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र के साथ भाजपा को खिलवाड़ नहीं करने देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.