Move to Jagran APP

मॉब लिंचिंग को लेकर SP सांसद आजम खां का बड़ा बयान, कहा- पाकिस्तान न जाने की सजा

आजम खां ने देश में मॉब लिंचिंग की आलोचना करते हुए इसे देश बंटवारे के वक्त मुसलमानों के पाकिस्तान न जाने से जोड़ा है। आजम खां ने कहा है कि मुसलमान 1947 के बाद भी सजा काट रहे हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 11:21 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 08:17 AM (IST)
मॉब लिंचिंग को लेकर SP सांसद आजम खां का बड़ा बयान, कहा- पाकिस्तान न जाने की सजा

लखनऊ, जेएनएन। किसानों की जमीन कब्जा करने के मामले में उत्तर प्रदेश में भू-माफिया घोषित आजम खां ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां ने कहा कि भारत में मुसलमानों को 1947 के बंटवारे में पाकिस्तान न जाने की सजा मॉब लिंचिंग के रूप में मिल रही है।

loksabha election banner

आजम खां ने देश में मॉब लिंचिंग की आलोचना करते हुए इसे देश बंटवारे के वक्त मुसलमानों के पाकिस्तान न जाने से जोड़ा है। आजम खां ने कहा है कि मुसलमान 1947 के बाद भी सजा काट रहे हैं। अगर मुसलमान पाकिस्तान चले जाते तो उन्हें यह सजा नहीं मिलती। मुसलमान यहां हैं तो हैं, सजा तो भुगतेंगे। देश के विभिन्न हिस्सों से मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा की गई मारपीट) को लेकर रामपुर से सांसद आजम खां ने एक बड़ा बयान दिया है। आजम खां ने कहा कि जो भी होगा मुस्लिमों को उसे भुगतना होगा। अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले आजम खां यही नहीं रुके और उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज पाकिस्तान क्यों नहीं गये। यह तो मौलान आजाद, जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल और राष्ट्रपिता बापू से पूछिए। उन्होंने मुस्लिमों से क्या वादे किये थे। आजम खां ने कहा कि हमारे पूर्वज क्यों नहीं गए पाकिस्तान। उन्होंने भारत को अपना वतन माना। उन्हें अब इस वतनपरस्ती की सजा तो मिलेगी और वो सहेंगे। उन्होंने ने कहा कि बापू (राष्ट्रपिता महात्मा गांधी) की मार्मिक अपील पर मुसलमान पाकिस्तान नहीं गए थे। बापू ने मुसलमानों से कहा था कि ये देश तुम्हारा है, अगर बंटवारा बाकी के मुसलमान भी चाहते तो देश की ये शक्ल नहीं होती।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व रामपुर से सांसद आजम खां अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एकबार फिर उन्होंने ऐसा बयान दिया है जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो रहा है। आजम खां ने मॉब लिंचिग की घटनाओं को लेकर कहा कि यह 1947 के बाद मुसलमानों को मिलने वाली सजा है। मुस्लिम जहां भी जाएंगे उन्हें यह सहना ही पड़ेगा। अब जो होगा, उसे सहना होगा।

उन्होनें कहा देश में सरकारें मजबूत हैं और मुसलमान कमजोर हैं, यही कारण है कि हमें 1947 के बाद से बहुत जिल्लत की जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। अगर मुसलमान पाकिस्तान चले जाते तो उन्हें यह सजा नहीं मिलती। मुसलमान यहां हैं तो हैं, सजा तो भुगतेंगे। आजम ने आगे कहा कि मुसलमान बंटवारे के हिस्सेदार ही नहीं थे और उसके गुनहगार भी नहीं थे, लेकिन आज उसकी सजा मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुसलमान बंटवारे के बाद से लगातार सजा भुगत रहा है।

रामपुर से पहली बार संसद पहुंचे आजम खां को रामपुर जिला प्रशासन ने भू-माफिया घोषित करते हुए भूमि अतिक्रमण को लेकर उनके खिलाफ 23 एफआईआर दर्ज की हैं। आजम खां ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताते हुए कहा भाजपा पर आरोप लगाया कि जब से उन्होंने भाजपा के खिलाफ चुनाव जीता है तब से उन्हें सजा दी जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.