Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़े लोग, 84 के दंगा पीड़तों ने Hua to Hua पर किया ऐसा बवाल

Hua to Hua पंजाब के पठानकोट में प्रियंका गांधी वाड्रा का राेड शो हुआ। रोड शो भारी संख्‍या में लोग उमड़े। रोड शो के दौरान 1984 के दंगा पीडितों ने प्रदर्शन किया व काले झंडे दिखाए।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 14 May 2019 06:04 PM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 09:03 AM (IST)
प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़े लोग, 84 के दंगा पीड़तों ने Hua to Hua पर किया ऐसा बवाल
प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़े लोग, 84 के दंगा पीड़तों ने Hua to Hua पर किया ऐसा बवाल

पठानकोट, जेएनएन। यहां मंगलवार को Hua to Hua पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान 1984 के सिख विरोधी दंगा पीडि़तों ने रोड शो के दौरान प्रदर्शन किया और काले झंडे दिखाए। प्रदर्शनकारियों ने सैम पित्रोदा के बयान हुआ तो हुआ के विरोध में नारे भी लगाए। प्रियंका गांधी ने गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र के पठानकोट में रोड शो किया। रोड शो में लोग उमड़ पड़े। लोेग प्रियंका गांधी की एक झलक पाने काे बेचैन दिखे। लोगों ने प्रियंका का जबरदस्‍त स्‍वागत किया। इस दौरान प्रियंका ने लोगों को संबोधित किया। प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि नरेंद्र मोदी पांच साल में सबसे बड़े कलाकार साबित हुए हैं अौर उनको आॅस्कर अवार्ड दिलाएंगे।

loksabha election banner

पठानकोट रोड शो में उमड़े लोग, प्रियंका गांधी ने कहा- पीएम मोदी सबसे बडे कलाकार व दिलाएंगे ऑस्‍कर
रोड शो मेें कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बहुत उत्‍साहित दिखे। प्रियंका ने इस दौरान जगह-जगह रुक कर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका ने लोगों से कहा, सुनील जाखड़ को जिताएं। रोड शो के दौरान प्रियंका ने लोगों के साथ संवाद भी किया। उन्‍होंने लोगों से पूछा, सुनील जाखड़ को जिताएंगे। आप लोगों को नेता चाहिए या अभिनेता। इस पर लोगों ने कहा-नेता। इस पर प्रियंका ने कहा कि फिर 19 मई को सुनील जाखड़ और कांग्रेस को वोट दें। इस दौरान प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने नोटबंदी और दो करोड़ रोजगार का मुद्दा भी उठाया।

पठानकोट में राेड शो के दौरान प्रियंका गांधी व अन्‍य नेता।

रोड शो के दौरान प्रियंका ने कहा कि सबसे बडे अभिनेता तो पीएम नरेंद्र मोदी है। वह पिछले पांच साल में सबसे बड़े अभिनेता साबित हुए हैं। जीएसटी ने आम लोगों को परेशान किया। कांग्रेस ने 70 साल मेॆ विकास करवाया, ले‍किन मोदी ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। एक बिजनेसमैन को राफेल का टेंडर दे दिया। वन रैंक वन पेंशन को हक देकर मोदी  अहसान जता रहे हैं।

प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान 1984 के सिख दंगा प‍ीडि़त प्रदर्शन करते हुए।

रोड शो के दौरान एक जगह 1984 के दंगा पीडितों ने प्रदर्शन किया। उन्‍होंने हाथों में नारे लिखे पोस्‍टर ले रखे थे। उन्‍होंने 1984 के दंगों को लेकर कांग्रेस, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और मध्‍य प्रदेश मुख्‍यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ नारे लिखे पोस्‍टर ले रखे थे।

प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान प्रदर्शन करते 1984 के दंगा पीडि़त।

प्रदर्शनकारियों ने सैम पित्रोदा के बयान के विरोध में नारेबाजी की। लोगों ने हुआ तो हुआ लिखे पोस्‍टर के पोस्‍टर भी ले रखे थे। प्रदर्शनकारियों ने सिख विरोधी दंगे के लिए जिम्‍मदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए नारे लगाए। प्रदर्शन कारियों के तेवर देखते हुए पु‍लिस ने उनको घेरे में ले लिया। इस घटना के बावजूद प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो बिना किसी व्‍यवधान के चलता रहा और कोई विवाद या झड़प जैसी स्थिति नहीं आई।

प्रियंका ने कहा कि मोदी का राष्ट्रवाद केवल बातों में है। मोदी ने हर व्‍यक्ति के बैंक खाते 15 लाख रुपये देने का जुमला दिया। दो करोड़ रोजगार देने का झूठा वायदा किया। वह विदेश में जाकर गले मिलते है, लेकिन यहां किसानों और लोगों से नहीं मिलते हैं। मोदी ने पांच साल में कोई काम नहीं किया।  उनके पास तो अपने वाराणसी जाने का समय तक नहीं मिला। पांच साल में किसानों के लिए मोदी के पास पांच मिनट भी नहीं था। प्रियंका ने कहा कि भाजपा अभिमान में है। उन्‍होंने लोगों से पूछा, सच्ची राजनीति चाहिए या झूठी। जो नेता जनता को भूल जाता है, उसे सत्ता चलाने का हक नहींं। जनता का सम्मान करने वाले को चुनें।

 

रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी और भाजपा के नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हैं। राहुल गांधी और हमारे परिवार पर व्‍यक्तिगत हमले करते हैं, लेकिन राहुल गांधी प्रेम से उत्तर देते हैं। प्रियंका ने कहा, ऐसा नेता चुनें जो आम लोगों से स्नेह व सम्मान करते हैं। नेता को लोगों के प्रति जिम्मेवार बनाएं। साफ सुथरी राजनीति को चुनें। हमारे घोषणा पत्र में जनता की आवाज है। हम जीएसटी में सुधार लाएंगे और रोजगार देंगे। किसानों के लिए अलग योजना बनाएंगे।

प्रियंका ने कहा, मोदी को उनकी कलाकारी के लिए आॅस्‍कर अवार्ड दिलाने में मदद करेंगे। सनी को फिल्म फेयर अवार्ड दिलाएंगे। सुनील जाखड असली नेता हैं और  इन्हे जिताएं। इस मौके पर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी लोगों को संबोधित किया।सिद्धू बोले, हमारा प्रधानमंत्री राहुल जैसा हो।

रोड शो के दौरान लोगों ने प्रियंका गांधी एक झलक पाने को लोग उमड़ पड़े। सड़कोें पर भारी भीड़ थी और लोग मकानों और इमारतों की छत पर खड़े थे। इस दौरान लोग प्रियंका पर पुष्‍प वर्षा भी कर रहे थे। वह खुली गाड़ी में पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और गुरदासपुर से कांग्रेस प्रत्‍याशी सुनील जाखड़ के साथ सवार थीं।

रोड शो शहर के शहीद भगत सिंह चौक से शुरू हुआ। यह शहर के मुख्‍य सड़कों से गुजरा ताे लोगों ने प्रियंका का जगह-जगह स्‍वागत किया। लोग सड़कों के किनारे खडे़ थे और मकानों की छतों पर खड़े थे। रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक नाचते हुए व नारे लगाते हुए चल रहे थे।

पठानकोट में प्रियंका गांधी के राेड शो का नजारा।

प्रियंका ने रोड शाे के दौरान कांग्रेस प्रत्‍याश्‍ाी सुनील जाखड़ के लिए समर्थन मांगर रही हैं। इससे पहले राेड शो के लिए यहां पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्‍य स्‍वागत किया। रोड शो के लिए शहर में व्‍यापक तैयारियां की गई है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

प्रियंका गांधी रोड शो में शामिल होने के लिए मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के साथ पहुंचीं। उनका यहां पहुंचने पर गुरदासपुर से कांग्रेस के प्रत्‍याशी और पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ ने स्‍वागत किया। रोड शो में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नाचते गाते चल रहे हैं।

बता दें कि पठानकोट में भाजपा की अच्‍छी पकड़ मानी जाती है। यही कारण कि कांग्रेस ने यहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो कराने का फैसला किया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए हैं। करीब सात सौ जवानों को रोड शो की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है।

उनका रोड शो शहीद भगत सिंह चौक से शुरू हुआ और शहर के विभिन्‍न हिस्‍सों गुजर रहा है। इसका समापन होटल यूनाइट के पास होगा। स्थानीय स्तर पर कांग्रेस के विधायक अमित विज रोड शो  का जिम्मा संभाल रहे हैं। बता दें कि फिल्म स्टार और भाजपा उम्मीदवार सनी देयोल बीते दस दिनों से रोड शो निकाल रहे हैं। अभी तक कांग्रेस की ओर से सीएम अमरिंदर सिंह दो जनसभाएं करवा चुकी है।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने बठिंडा रैली में रैली को संबाेधित किया। उन्‍होंने बठिंडा रैली मेें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर हमले किए। उन्‍होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ की राजनी‍ति करते हैं। प्रियंका ने कहा कि अब मोदी का झूठ देश के सामने आ गया है। अगर आप मोदी का प्रचार सुनें तो आपके लगेगा देश में सत्तर वर्षों में कोई विकास नहीं हुआ।

उन्‍होंने कहा कि आज कर्ज के कारण 12 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। किसान को उपज  का दाम नहीं मिला। खाद व  बीज नहीं मिला। देशभर के क किसान दिल्ली आए पीएम से मिलने, लेकिन पीएम उनसे नहीं मिले। भले ही वह विदेश घूम आए। नोटबंदी से मोदी ने लोगों को परेशान किया। लोगों को कहा कि आप अपने देशभक्ति दिखाइये। लेकिन एक भी कालाधन वापस नहीं आया। जब राहुल जनता के बीच गए तो भाजपा ने उनका मजाक उड़ाया। दिल्ली में देश भर के किसानों ने एक बात मांगी के मिलने का समय दो, लेकिन पांच मिनट का समय नहीं निकला। खूब विदेश घूमे, अमेरिका,जापान, चीन और पाकिस्‍तान गए। पाकिस्‍तान में तो बिरयानी भी खाई, लेकिन अपने देश के लोेगों के लिए इनके पास समय नहीं।

उन्‍होंने कहा कि  जब पूरा पंजाब आजादी की लड़ाई लड़ रहा था तो आरएसएस को लोग अंग्रेजी की चमचागिरी कर रहे थे। पंजाब न हिंदू है न मुसलमान है। पंजाब हमेशा गुरुओं के नाम का है। अगर गुरुग्रंथ साहिब को पंजाब से जुदा किया तो पंजाब की आत्मा चली जाएगी। इन्हीं के साथियों ने गुरुग्रंथ साहिब का निरादर किया। आपने देखा बाबा नानक सरबत का भला बोला और उन्होंने अपने साथियों के साथ शुरू से मेरा-मेरा बोला।

प्रियंका ने कहा, पंजाब के किसान को मोदी ने नकारा गया। आज अगर पंजाब चिट्ठा की वजह से तड़प रहा तो यह इन्हीं की सरकारों की बदौलत है। राहुल ने यह मुद्दा तब उठाया जब किसी की हिम्मत नहीं थी, लेकिन तब इन्होंने उनका मजाक उड़ाया। कांग्रेस की राजनीति लोगों को गुमराह करने की राजनीति नहीं है। हम सबको को बनाने वाली जनता है। लोकतंत्र में जनता की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है। किसी भी नेता से मजबूत जनता है। आप सब नेताओं से पूछिए कि आपके लिए वह क्या करने जा रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस हर गरीब व्यक्ति को 72 हजार रुपये सालाना देगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.