Move to Jagran APP

Ram vilas paswan Death News: केंद्रीय मंत्री के निधन पर मुजफ्फरपुर में शोक की लहर, सभी प्रमुख राजनीतिक दल के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Ram vilas paswan Death News जिला लोजपा अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी ने अपना अभिभावक खो दिया है। वहीं लोजपा सांसद वीणा देवी एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह लोजपा नेता कोमल सिंह सुधीर कुमार ओझा सहित अन्य ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 09:28 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 09:28 AM (IST)
Ram vilas paswan Death News: केंद्रीय मंत्री के निधन पर मुजफ्फरपुर में शोक की लहर, सभी प्रमुख राजनीतिक दल के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
जिला राजद नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Ram vilas paswan Death News: लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर फैल गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया और श्रद्धांजलि व्यक्त की। जिला लोजपा अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी ने अपना अभिभावक खो दिया है। वहीं लोजपा सांसद वीणा देवी, एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह लोजपा नेता कोमल सिंह, सुधीर कुमार ओझा सहित अन्य ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

loksabha election banner

 भाजपा नेता एवं पूर्व उपमहापौर विवेक कुमार, रेडक्रॉस के सचिव उदय शंकर प्रसाद ङ्क्षसह, ई. रामस्वार्थ साह ने उनके निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वहीं जिला राजद नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में जिला राजद अध्यक्ष रमेश गुप्ता, प्रधान महासचिव निरंजन राय, जिला प्रवक्ता वसीम अहमद मुन्ना, इकबाल मोहम्मद शमी, अभिमन्यु कुमार, लखङ्क्षवदर राय शामिल हैं। जिला दलित सेना के अध्यक्ष अवधेश पासवान, उमा शंकर यादव, संजय पासवान, कुमोद पासवान सहित अन्य ने भी शोक व्यक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.