Move to Jagran APP

भाजपा को सत्ता से हटाकर दम लेंगे: रघुवंश प्रसाद सिंह

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि कोर्ट और जनता की अदालत में राजद न्याय की लड़ाई लड़ता रहेगा।

By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 25 Jan 2018 11:29 AM (IST)Updated: Thu, 25 Jan 2018 05:56 PM (IST)
भाजपा को सत्ता से हटाकर दम लेंगे: रघुवंश प्रसाद सिंह
भाजपा को सत्ता से हटाकर दम लेंगे: रघुवंश प्रसाद सिंह

राज्य ब्यूरो, रांची। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने भाजपा को मरा हुआ हाथी की संज्ञा दी है। उन्होंने दावा किया है कि तमाम विपरीत परिस्थितियों में राजद और भी मजबूत हुआ है, दल की यही मजबूती बिहार के सीएम से लेकर देश के पीएम तक को हटाकर दम लेगी। बिहार की लड़ाई तेजस्वी यादव और देश की लड़ाई राजद के वरीय नेता लड़ेंगे। राजद ने नरेंद्र मोदी हटाओ, भाजपा बचाओ का नारा दिया है। वे बुधवार को सीबीआइ कोर्ट परिसर में मीडिया से मुखातिब थे।

loksabha election banner

रघुवंश प्रसाद ने आरोप मढ़ा कि लालू पर कार्रवाई भाजपा के हिडेन एजेंडे का हिस्सा है। भाजपा के इशारे पर सीबीआई का यह सब किया कराया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट और जनता की अदालत में राजद न्याय की लड़ाई लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि जमानत के मामले में दो फरवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई है। राजद को उम्मीद है कि लालू को यहां न्याय मिलेगा। बिहार राजद के अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि बिहार में लालू का जलवा आज भी बरकरार है।

इससे इतर नीतीश कुमार हर स्तर मोर्चा पर फेल हो रहे हैं। मानव श्रृंखला की विफलता इसकी बानगी है। कोर्ट के फैसले से समर्थक निराश हैं, पर हताश नहीं। सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वालों की आवाज दबाई जा रही है। जनता सब देख-समझ रही है। भविष्य में भाजपा कहीं नहीं रहेगी।

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.