METOO case: महिला पत्रकार ने दर्ज करवाया अपना बयान, शुरू हुई क्रॉस एक्जामिन
भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री एमजे अकबर के खिलाफ मानहानि मामले महिला पत्रकार ने अपने बयान को लिखवा कर पूरा किया है।
By Prateek KumarEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 01:31 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 01:36 PM (IST)
नई दिल्ली, एएनआइ। METOO प्रकरण को लेकर सुर्खियों में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की ओर से दायर मानहानि केस में सोमवार को दिल्ली की राॅउस एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें एडीशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल की अदालत में महिला पत्रकार ने अपना बयान दर्ज कराया। अब इसकी क्रॉस एक्जामिनेशन शुरू की जा रही है।
बता दें कि एमजे अकबर के साथ करीब 20 साल पहले काम कर चुकीं महिला पत्रकार ने ट्विटर पर मी टू अभियान के तहत उन पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। इसके बाद अन्य महिलाओं ने भी ट्विटर पर ही अकबर पर ऐसे आरोप लगाए थे। इसके बाद एमजे अकबर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें