Move to Jagran APP

शिक्षा में सुधार: उपेंद्र कुशवाहा को मिला RJD का साथ, बिहार में राजनीति गरमायी

रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा द्रारा आहूत शिक्षा में सुधार को लेकर बनी मानव श्रृंखला में राजद के कई बड़े दिग्गज शामिल हुए। इसके बाद सियासत गरमा गई।

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 30 Jan 2018 12:04 PM (IST)Updated: Wed, 31 Jan 2018 05:01 PM (IST)
शिक्षा में सुधार: उपेंद्र कुशवाहा को मिला RJD का साथ, बिहार में राजनीति गरमायी
शिक्षा में सुधार: उपेंद्र कुशवाहा को मिला RJD का साथ, बिहार में राजनीति गरमायी

loksabha election banner
v>पटना [जेएनएन]। राजग के प्रमुख घटक दल रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा को राजद का साथ मिला है जिसके बाद बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बिहार में शिक्षा को सुधार के लिए रालोसपा के द्वारा आयोजित मानव श्रृंखला के कार्यक्रम में राजद ने कुशवाहा का भरपूर साथ देकर राजनीति को नया रंग देने की कोशिश की।

बता दें कि पटना के मिलर स्कूल मैदान से शिक्षा में सुधार के लिए  मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया, जिसमें राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्वे और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी सहित कई राजद नेता शामिल हुए। इसमें एनडीए का कोई नेता शामिल नहीं हुआ। इसके बाद राजनीतिक महकमे में चर्चाएं शुरू हो गयी हैं।

मानव श्रृंखला के पहले उपेंद्र कुशवाहा के साथ लालू प्रसाद यादव के साले साधु यादव का बड़ा-सा पोस्टर पटना में लगाया गया। इसके बाद कार्यक्रम में राजद के नेता कुशवाहा के साथ मंच शेयर करते दिखे। यह दृश्य कई तरह के संशय को आधार दे गया। हालांकि, राजद नेताओं का कहना है कि शिक्षा में सुधार से ही अन्य सभी सामाजिक बुराइयों का खात्मा हो जाएगा, इसीलिए उन्‍होंने इस मानव श्रृंखला को प्राथमिकता दी।

राजद नेता रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि सामाजिक बुराइयों का खात्मा करने के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है और कुशवाहा जी शिक्षा में सुधार चाहते हैं जो एक महत्वपूर्ण  कदम है और इसमें सबको साथ आना चाहिए। इसका महत्व लोगों को समझना चाहिए।

उधर कल ही, राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी कहा था कि उपेंद्र कुशवाहा सहित कई एनडीए के नेता राजद के संपर्क में हैं। लेकिन कुशवाहा ने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा कि रघुवंश प्रसाद का मानसिक संतुलन खराब हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.