Move to Jagran APP

अमेठी में पुलिस ने कांग्रेसियों को खदेड़ा, राहुल गांधी ने वाहन से उत्तर कर पैदल यात्रा शुरू की

राहुल गांधी अपने वाहन से उत्तर कर पैदल यात्रा शुरू की। प्रदर्शन के कारण राहुल गांधी का रूट किया गया था डाइवर्ट। गौरीगंज चौक तक पैदल मार्च करते जाते राहुल गांधी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 16 Jan 2018 11:38 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jan 2018 02:11 PM (IST)
अमेठी में पुलिस ने कांग्रेसियों को खदेड़ा, राहुल गांधी ने वाहन से उत्तर कर पैदल यात्रा शुरू की
अमेठी में पुलिस ने कांग्रेसियों को खदेड़ा, राहुल गांधी ने वाहन से उत्तर कर पैदल यात्रा शुरू की

अमेठी (जेएनएन)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का उनके संसदीय क्षेत्र में विरोध जारी है। कल सलोन में काफी हंगामा होने के बाद आज अमेठी के मुसाफिरखाना में उनका विरोध हो रहा है। जगह-जगह पर लोग हाथ में प्ले कार्ड लेकर खड़े है, जिनमें राहुल गांधी विरोधी नारा लिखा है। हंगामा कर रहे कांग्रेस के नेताओं पर पुलिस ने लाठी भी भांजी है। राहुल गांधी अपने वाहन से उत्तर कर पैदल यात्रा शुरू की। प्रदर्शन के कारण राहुल गांधी का रूट किया गया था डाइवर्ट। गौरीगंज चौक तक पैदल मार्च करते जाते राहुल गांधी।

loksabha election banner

अमेठी के मुसाफिरखाना मार्ग पर आज सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। यहां पर महिलाओं के साथ ही बड़ी संख्या में लोग नारेबाजी कर रहे है। अमेठी के मुसाफिरखाना मार्ग पर राहुल गांधी के खिलाफ भाजपाइयों का विरोध प्रदर्शन शुरू है।

यहां भाजपाइयों को हटाने पहुंची पुलिस व प्रशासन से उनकी भिड़ंत हो गई है। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। यहां पर स्थिति तनाव पूर्ण होने के बीच थोड़ी ही देर में यहां राहुल गांधी का काफिला पहुंचेगा। पुलिस प्रशासन ने उपद्रव कर रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किया है। 

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ईश्वर चंद के साथ अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे लोगों को समझाने में जुटे हैं। यह सभी प्रदर्शनकारी राहुल गांधी के आने का इंतजार कर रहे हैं। इनकी यहां पर एकत्र पुलिस प्रशासन के साथ काफी नोकझोंक हो रही है। 

इससे पहले राहुल गांधी मुंशीगज गेस्ट हाउस से मुसाफिरखाना के लिए निकले हैं। गेस्ट हाउस से बाहर निकलते समय उन्होंने गाड़ी से ही जनता का अभिवादन भी किया। अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे का आज राहुल गांधी का दूसरा दिन है। राहुल गांधी गौरीगंज में रोड शो भी करेंगे। इससे पहले आज मुंशीगंज गेस्ट हाउस में उन्होंने पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ ही लोगों से भी भेंट की। मुसाफिरखाना में उनका स्वागत किया जाएगा।

इसके बाद गौरीगंज में डाकघर गली से राहुल गांधी पद यात्रा शुरू करेंगे जो हनुमान मंदिर पर समाप्त होगी। राहुल पद यात्रा कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के साथ ही हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। चौक इलाके की गलियों के मकानों की छतों से राहुल पर फूलों की बौछार कर स्वागत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने कहा, विकास का 'मोदी मॉडल गुजरात में भी फेल

दोपहर 12 बजे राहुल अमेठी लोकसभा क्षेत्र के सबसे बड़े कस्बे जायस जाएंगे, जहां वो एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके एक बजे जगदीशपुर पहुंचेंगे फिर वहां से 2 मोहनगंज जाएंगे। इसके बाद देर शाम करीब 4 बजे लखनऊ पहुंचकर राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

यह भी पढ़ें : हनुमान भक्त राहुल गांधी ने निगोहां में लिया चाय, पकौड़ी व समोसा का लुत्फ

राहुल गांधी पार्टी की कमान अपने हाथों में लेने के बाद पहली बार कल अमेठी पहुंचे। राहुल गांधी कुछ बदले से नजर आए। राहुल गांधी इस बार भक्ति भाव से लबरेज थे। राहुल गांधी अपने मिशन 2019 के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। राहुल को भी पता है कि दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.