Move to Jagran APP

भाजपा में अब इस तरह से होगा जिला स्‍तर के पदाधिकारियों का चयन Gorakhpur News

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश इकाई ने बदले बदले नियम से जिला व महानगर कार्यसमिति के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 12:10 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 09:53 AM (IST)
भाजपा में अब इस तरह से होगा जिला स्‍तर के पदाधिकारियों का चयन Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने जिला कार्यसमिति के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे लेकर प्रदेश पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों को जिलों का दायित्व सौंपा गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह के हवाले से क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी ने बताया है कि महराजगंज, सिद्धार्थनगर और कुशीनगर की जिम्मेदारी डॉ. धर्मेंद्र को सौंपी गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव आजमगढ़ व लालगंज के लिए यह जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रदेश मंत्री शंकर गिरि मऊ व बलिया, प्रदेश मंत्री संजय राय बस्ती व संतकबीर नगर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश त्रिवेदी गोरखपुर महानगर, गोरखपुर जिला और देवरिया में कार्यसमिति के गठन का कार्य देंखेंगे।

loksabha election banner

पहले ऐसे होता था चयन

इसके पहले भाजपा में जिला व महानगर स्‍तर के पद‍ाधिकारियों का चयन जिला, महानगर व क्षेत्रीय अध्‍यक्ष की सहमति से होती थी। प्रदेश स्‍तर के नेताओं का हस्‍तक्षेप न के बराबर ही होता था। बदली व्‍यवस्‍था के तहत अब पदाधिकारियों के चयन में प्रदेश इकाई की महत्‍वपूर्ण भूमिका होती थी।

सीएए के लिए 100 परिवारों से संपर्क करेंगे कार्यकर्ता

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में सोमवार से द्वितीय चरण का घर-घर संपर्क अभियान शुरू हो गया है। यह सिलसिला 10 फरवरी तक चलेगा। इसे लेकर 30 जनवरी तक सभी जिला व मंडल में बैठकें आयोजित होंगी। उसके बाद 10 फरवरी तक सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता 100 परिवारों से संपर्क करेंगे। 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कानून के पक्ष में सभी सेक्टरों और वार्डों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा के जन जागरण अभियान का शुभारंभ आज

नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में भाजपा के जनजागरण अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ सहजनवां स्थित मुख्य चौराहे पर मंगलवार को दोपहर 12 बजे पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने देते हुए बताया कि इस चरण में जिले के प्रत्येक पदाधिकारी अपने निवास स्थान के बूथ पर न्यूनतम 100 घरों में संपर्क करेंगे। साथ ही 8866288662 पर मिस्डकॉल कराकर निर्धारित प्रपत्र पर नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर नोट करके हस्ताक्षर कराएंगे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.