Move to Jagran APP

Delhi Hunar Haat 2020: हुनर हाट में पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, देखी कलाकृतियां

Delhi Hunar Haat 2020 उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पत्नी ऊषा के साथ हुनर हाट का दौरा किया। इस दौरान कलाकारों की कलाकृतियां देखी।

By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 01:42 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 01:42 PM (IST)
Delhi Hunar Haat 2020: हुनर हाट में पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, देखी कलाकृतियां
Delhi Hunar Haat 2020: हुनर हाट में पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, देखी कलाकृतियां

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बृहस्पतिवार को पत्नी ऊषा के साथ राजपथ पर आयोजित हुनर हाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देश भर से आए कलाकारों, शिल्पकारों एवं दस्तकारों की कलाकृतियां देखी। नायडू ने हाट में लगे विभिन्न स्टॉलों पर जाकर कारीगरों द्वारा बनाए उत्पाद की जानकारी ली। नायडू के साथ केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी थे। इससे पहले बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी भी हुनर हाट पहुंचे थे।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि हुनर हाट में देश के विभिन्न हिस्सों के कारीगर और शिल्पकार शिरकत कर रहे हैं। यह हुनर हाट 23 फरवरी तक चलेगा। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए 250 से ज्यादा शिल्पकार, दस्तकार, खानसामे और अन्य कलाकारों के स्टॉल लगे हैं। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। उपराष्ट्रपति के हुनर हाट के दौरे की जानकारी उपराष्ट्रपति के कार्यालय ने ट्वीट पर साझा की है। बुधवार को प्रधानमंत्री ने यहां लिट्टी-चोखा का स्वाद लेने के साथ-साथ कुल्हड़ की चाय भी पी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अचानक राजपथ के लॉन में आयोजित हुनर हाट में पहुंचकर लोगों को चौंका दिया था। वहां उन्होंने बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी-चोखा खाया और कुल्हड़ में चाय पी। उन्होंने इसका भुगतान भी स्वयं किया। ‘कौशल को काम’ थीम पर आधारित हुनर हाट 13 फरवरी से 23 फरवरी तक राजपथ के लॉन में आयोजित किया जा रहा है। जहां देशभर के हुनर के उस्ताद दस्तकार, शिल्पकार, खानसामे भाग ले रहे हैं। इनमें 50 फीसद से अधिक महिला दस्तकार शामिल हैं।

इंडिया गेट में हुई पेंटिंग स्पर्धा

उधर, दिल्ली पुलिस सप्ताह 2020 के तहत बुधवार को दिल्ली यातायात पुलिस ने इंडिया गेट सी-हेक्सागॉन लॉन में रोड सेफ्टी क्लब के साथ ‘ऑन-द-स्पॉट’ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली के पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोड सेफ्टी के बारे में समझाना होगा, जिससे वे इसे आत्मसात कर सकें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.