गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा, कांग्रेस की अलका लांबा ने किया प्रदर्शन
प्रदर्शन में शामिल सुष्मिता देव और अलका लांबा भी सड़कों पर उतरीं और केंद्र सरकार के इस कदम की आलोचना की।
By JP YadavEdited By: Published: Thu, 13 Feb 2020 02:05 PM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 02:05 PM (IST)
नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में 70 विधानसभा सीटों में से एक भी सीट नहीं पाने वाली कांग्रेस में जहां एक ओर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, वहीं अलका लांबा ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। गैर रियायती सिलेंडर के दामों में 145 रुपये का इजाफा करने के खिलाफ अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (All India Mahila Congress leaders) ने दिल्ली में प्रदर्शन किया। इस दौरान सुष्मिता देव और अलका लांबा भी सड़कों पर उतरीं और केंद्र सरकार के इस कदम की आलोचना की। उन्होंने यह प्रदर्शन पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस के कार्यालय के बाहर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें