दूल्हा बैंड-बाजे के साथ पहुंच गया पोलिंग बूथ, बोला- पहले करूंगा मतदान फिर लूंगा फेरे
आम चुनाव-2019 के तहत दिल्ली में चल रहे मतदान के दौरान अचानक दूल्हे को बरातियों के साथ आता देखकर लोग हैरान रह गए।
नई दिल्ली, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019ः आम चुनाव-2019 के तहत दिल्ली में हो रहे मतदान के दौरान अचानक दूल्हे को बरातियों के साथ आता देखकर लोग हैरान रह गए। यह हैरानी तब खत्म हुई जब बराती बूथ से काफी दूर खड़े रहे और दूल्हे ने मतदान किया। इस दौरान दूल्हा ऋषभ जैन पूरे बैंज बाजे के साथ बूथ तक आया। यह पूरा वाक्या पूर्वी दिल्ली के बाबूराम स्कूल (शाहदरा) का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ऋषभ जैन की बरात बल्लभगढ़ जानी थी, लेकिन इस बीच लोकसभा चुनाव के चलते उन्होंने तय किया कि पहले वे अपना नागरिक धर्म निभाते हुए मतदान करेंगे फिर बरात जाएगी। इस दौरान बरातियों ने भी उनका साथ दिया।
इन सीटों पर हो रहा मतदान
1-चांदनी चौक
हर्षवर्धन (BJP)
जेपी अग्रवाल (Congress)
पंकज गुप्ता (AAP)
2. उत्तर पूर्वी दिल्ली
मनोज तिवारी (BJP)
शीला दीक्षित (Congress)
दिलीप पांडे (AAP)
3. पूर्वी दिल्ली
गौतम गंभीर (BJP)
अरविंदर सिंह लवली (Congress)
अतिशी (AAP)
4. नई दिल्ली
मीनाक्षी लेखी (BJP)
अजय माकन (Congress)
ब्रजेश गोयल (AAP)
5. उत्तर पश्चिम दिल्ली (आरक्षित सीट)
हंस राज हंस (BJP)
कांग्रेस राजेश लिलोथिया (Congress)
गुग्गन सिंह (AAP)
6. पश्चिमी दिल्ली
प्रवेश वर्मा (BJP)
कांग्रेस महाबल मिश्रा (Congress)
बलवीर सिंह जाखड़ (AAP)
7 दक्षिण दिल्ली
रमेश बिधूड़ी (BJP)
विजयेंद्र सिंह (Congress)
राघव चड्ढा (AAP)
यहां पर बता दें कि 2014 में मोदी लहर के चलते दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को 46.6 फीसद वोट मिले थे, जबकि AAP ने 33.1 और कांग्रेस ने 15.2 फीसद वोट हासिल किए थे।
2015 के विधानसभा चुनाव में AAP ने 54 फीसद वोटों के साथ 67 सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि भाजपा को 32 फीसद और कांग्रेस को 10 फीसद वोट मिले थे।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप