Move to Jagran APP

AAP के बड़े नेता ने किया दावा- केजरीवाल से डर रहे हैं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल

AAP नेता ने कहा कि सीएम ने सरकारी मशीनरी और भाजपा के लोगों को लगाकर हमारे होर्डिंग-पोस्टर फाड़ने का अभियान चलाया है। हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

By Edited By: Published: Fri, 07 Dec 2018 08:36 PM (IST)Updated: Sat, 08 Dec 2018 01:46 PM (IST)
AAP के बड़े नेता ने किया दावा- केजरीवाल से डर रहे हैं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल
AAP के बड़े नेता ने किया दावा- केजरीवाल से डर रहे हैं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल

नई दिल्ली, जेएनएन। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से चर्चा करने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) की हरियाणा इकाई ने दिल्ली में बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर हुई इस बैठक में हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि अब एक बात तो साफ हो गई है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सिर्फ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से डर लग रहा है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा सरकार की मशीनरी और भाजपा के लोगों को लगाकर हमारे होर्डिंग-पोस्टर फाड़ने का अभियान चलाया है। कई जगह हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस-प्रशासन के जरिये हमारे लोगों का उत्पीड़न किया गया। उन्होंने कहा कि इससे हमारे कार्यकर्ताओं के इरादे कमजोर नहीं हुए हैं। जबकि होर्डिंग-पोस्टर के जरिये घर-घर तक पहुंचने के हमारे मिशन और अरविंद केजरीवाल की धुआधार रैलियों के नतीजे सामने आ रहे हैं।

अब हरियाणा में लोग जात-पात की राजनीति के बजाय स्कूल-अस्पताल, बिजली-पानी, फसल बर्बाद होने पर किसानों को मुआवजा, शहीद होने वाले सैनिकों के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि जैसे मुद्दों पर बात करने लगे हैं। ये हमारी पहली जीत है।

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें लंबी लड़ाई लड़नी है। हमें सबसे पहले अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, गाव के लोगों को दिन-रात मेहनत करने के लिए उन्हें और सक्रिय करना है। हमें हर घर में जाना है और उनको आम आदमी पार्टी से जोड़ना है।

इस मौके पर हरियाणा के प्रभारी गोपाल राय ने कहा कि डोर-टू-डोर और अरविंद केजरीवाल की रैलियों की तैयारी के साथ-साथ हमें संगठन के विस्तार पर भी काम करना है। हमें बूथ तक कार्यकर्ता तैयार करने हैं।

हरियाणा में लोग केजरीवाल के साथ तेजी से जुड़ रहे हैं। लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि जुड़ने वाले लोग केवल समर्थक बनकर न रह जाए। उन्हें अपना सक्रिय कार्यकर्ता बनाना है। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में तकरीबन 16 हजार बूथ हैं। हमें मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान चलाकर हर बूथ पर अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं को तैयार करना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.