Sheila Dikshit Passes Away: दिल्ली सरकार ने घोषित किया दो दिन का राजकीय शोक
दिल्ली की तीन बार की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया है। उनके निधन के बाद दिल्ली की सरकार ने दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है।
By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 06:07 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 01:18 AM (IST)
नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली की तीन बार की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया है। उनके निधन के बाद दिल्ली की सरकार ने दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है।
दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर 2:30 निगम बोध घाट पर होगा। शीला दीक्षित के निधन के बाद से नेताओं का उनके घर पर आना शुरू हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें