भाजपा मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कर्नाटक से जुड़े तार
मध्य दिल्ली पुलिस (Delhi Police DCP Central) के डीसीपी के मुताबिक धमकी भरा यह फोन कर्नाटक के मैसूर से आया था।
नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली के 6ए दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है, हालांकि जांच में दिल्ली पुलिस ने इसे फर्जी पाया।
मध्य दिल्ली के (Delhi Police, DCP Central) डीसीपी के मुताबिक, धमकी भरा यह फोन कर्नाटक के मैसूर से आया था। पुलिस ने धमकी मिलने की जांच शुरू कर दी है और इसके लिए कर्नाटक पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय के कंट्रोल रूम में ये धमकी भरा फोन शनिवार सुबह तक़रीबन 11 बजे की गई थी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्यालय की गहन जांच-पड़ताल की। इसके बाद शुरू हुई जांच में पता चला कि यह फोन मैसूर (कर्नाटक) से किया गया है।
पुलिस ने फोन करने वाला पता लगा लिया है, लेकिन नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा फोन करने वाला शख्स मानसिक रूप से कमजोर है। वह इससे पहले भी कई बार इस तरह की कॉल कर चुका है। मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरोें को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप