Move to Jagran APP

UP Exit Poll 2022: कांग्रेस प्रत्याशी ने एग्जिट पोल का उड़ाया मजाक, पढ़िए पूरा ट्वीट

UP Exit Poll एग्जिट पोल को लेकर गौतमबुद्ध नगर की तीनों सीटों पर चुनाव लड़े प्रत्याशियों ने प्रतिक्रिया दी है। एग्जिट पोल सही साबित हुआ तो बसपा प्रत्याशी कृपाराम शर्मा कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक व आम आदमी के पंकज अवाना में तीसरे चौथे व पांचवें नंबर की लड़ाई में हैं।

By Abhishek TiwariEdited By: Published: Tue, 08 Mar 2022 09:52 AM (IST)Updated: Tue, 08 Mar 2022 02:01 PM (IST)
UP Exit Poll 2022: कांग्रेस प्रत्याशी ने एग्जिट पोल का उड़ाया मजाक, पढ़िए पूरा ट्वीट
कांग्रेस प्रत्याशी ने एग्जिट पोल का उड़ाया मजाक, पढ़िए पूरा ट्वीट

नोएडा, जागरण डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सभी चरणों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब चुनावी नतीजे दस मार्च को आएंगे। लेकिन इससे पहले सात मार्च को आए एग्जिट पोल को लेकर गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़े प्रत्याशियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने कहा, "एग्जिट पोल जनता के मनोरंजन का एक माध्यम है। यह 10 मार्च को साफ होगा कि जनता ने किसे चुना है।"

loksabha election banner

एग्जिट पोल की मानें तो जिले की तीनों सीटों पर भाजपा का पलड़ा भारी बताया जा रहा है। हालांकि, दादरी और जेवर में सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशियों ने भाजपा को कड़ी चुनौती दी है। जिससे इन सीटों पर मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है। वहीं इन दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते नजर नहीं आए। बसपा प्रत्याशियों ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की भरपूर कोशिश तो की है, लेकिन एग्जिट पोल के हिसाब से उनकी मेहनत सफल होती नजर नहीं आ रही है। कमोबेश यहीं स्थिति नोएडा सीट की है। यहां से सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी ने भी भाजपा को टक्कर देने की कोशिश की है, लेकिन जीत का सेहरा भाजपा के मौजूदा विधायक पंकज सिंह के सिर पर बंधता दिख रहा है। अगर एग्जिट पोल सही साबित हुआ तो बसपा प्रत्याशी कृपाराम शर्मा, कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक व आम आदमी के पंकज अवाना में तीसरे, चौथे व पांचवें नंबर की लड़ाई में हैं। आइए एक नजर डालते हैं एक्जिट पोल को लेकर प्रत्याशियों की प्रतिक्रिया पर।

एग्जिट पोल सही नहीं है। उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनेगी, जिसमें आम आदमी पार्टी भी शामिल रहेगी।

-संजय चेची, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी, दादरी

परिणाम अप्रत्याशित होंगे। आम आदमी पार्टी एग्जिट पोल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करेगी।

-पंकज अवाना, प्रत्याशी आप

पूर्व में भी कई राज्यों में एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे। इस बार भी गलत साबित होंगे। चुनाव परिणाम चौकाने वाले होंगे।

-नरेंद्र भाटी डाढ़ा, बसपा प्रत्याशी जेवर

एग्जिट पोल में एक विस क्षेत्र में मात्र 300 लोगों से बात की जाती है। इसे कैसे सही माना जा सकता है। इसलिए एग्जिट पोल का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। दस मार्च को सच्चाई सामने आ जाएगी।

-राजकुमार भाटी, सपा प्रत्याशी, दादरी

हम एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करते। चुनाव परिणाम वर्ष-2007 की तरह ही चौंकाने वाले होंगे।

-कृपाराम शर्मा, प्रत्याशी बसपा

एग्जिट पोल पूरी तरह से गलत साबित होंगे। जनता का मूड कुछ और है, जो दस मार्च को पता चलेगा।

-मनवीर भाटी, बसपा प्रत्याशी, दादरी

एग्जिट पोल के दावे गलत साबित होंगे। उत्तर प्रदेश में बहुमत से सपा की सरकार बनेगी।

-सुनील चौधरी, प्रत्याशी सपा

ये भी पढ़ें- UP Election Result 2022: जानिए गौतमबुद्ध नगर की कौन सी विधानसभा सीट का परिणाम आएगा पहले


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.