Move to Jagran APP

सदस्‍यता अभियान में बोले मनोज तिवारी- केजरीवाल सरकार के खिलाफ जनता में रोष

मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली की सत्ता में बैठी केजरीवाल सरकार के खिलाफ जनता में रोष है इसका परिणाम निगम व लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने स्वंय देखा है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 08:30 AM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 08:30 AM (IST)
सदस्‍यता अभियान में बोले मनोज तिवारी- केजरीवाल सरकार के खिलाफ जनता में रोष
सदस्‍यता अभियान में बोले मनोज तिवारी- केजरीवाल सरकार के खिलाफ जनता में रोष

नई दिल्ली, जेएनएन। भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत दिल्ली के सभी 280 मंडलों में घर-घर चलो सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली की सत्ता में बैठी केजरीवाल सरकार के खिलाफ जनता में रोष है, इसका परिणाम निगम व लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने स्वंय देखा है। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सदस्यता अभियान सेमीफाइनल साबित होगा।

loksabha election banner

जोश व उत्‍साह से लोगों से जनसंपर्क का आग्रह

पूर्वी दिल्ली कल्याण पुरी मंडल में अभियान के तहत शामिल हुए प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि घर-घर चलो सदस्यता अभियान के तहत दिल्ली के सभी कार्यकर्ता पूरे जोश व उत्साह के साथ लोगों से जनसंपर्क के माध्यम से मिलें और उन्हें भाजपा के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

पार्टी के प्रति लोगों को विश्‍वास बढ़ा

सदस्यता अभियान प्रमुख व महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि सदस्यता अभियान से पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है, प्रतिदिन भाजपा के साथ जुड़ रहे है।

बड़े पैमाने पर चल रहा अभियान

राज्यसभा सदस्य विजय गोयल ने भाजपा के नई दिल्ली जिले के सीआर पार्क मंडल के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। शाहदरा विधानसभा के कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री महेश गिरी, उत्तर-पश्चिमी एवं बाहरी दिल्ली जिले के नरेला व मंगोलपुरी मंडल के कार्यक्रम में सांसद हंसराज हंस, सफदरजंग मंडल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, ढिचांउ कलां मंडल के घर-घर चलो सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने हिस्सा लिया।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.