Move to Jagran APP

सकारात्मक सोच रखने वाले भारत को नमन करते हैं : भय्या जी जोशी

विश्व का जो समाज सकारात्मक सोचता है वह भारत की इस पुण्य संपदा को नमन करता है। वह बिड़ला मंदिर में आयोजित चतुर्वेद स्वाहाकार महायज्ञ के चौथे दिन बतौर यजमान पहुंचे थे।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 06:18 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:18 PM (IST)
सकारात्मक सोच रखने वाले भारत को नमन करते हैं : भय्या जी जोशी
सकारात्मक सोच रखने वाले भारत को नमन करते हैं : भय्या जी जोशी

नई दिल्ली, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह भय्या जी जोशी ने कहा कि भारत विश्व गुरु रहा है। हमने कभी भी ज्ञान को अपने तक सीमित नहीं रखा। प्राचीन काल से हम देखते आ रहे हैं कि हम लोग कहीं भी कभी भी कुछ लेने के लिए नहीं बल्कि देने के लिए गए हैं। भारत हमेशा से ज्ञान बांटने वाला देश रहा है।

loksabha election banner

सकारात्मक सोच रखने वाले भारत को नमन करते हैं

विश्व का जो समाज सकारात्मक सोचता है वह भारत की इस पुण्य संपदा को नमन करता है। वह मंदिर मार्ग स्थित श्री लक्ष्मी नारायण (बिड़ला) मंदिर में आयोजित चतुर्वेद स्वाहाकार महायज्ञ के चौथे दिन बतौर यजमान पहुंचे थे। उनके साथ गृह मंत्री व भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह भी पहुंचे। उनके पहुंचते ही जयश्री राम के नारे से यज्ञ परिसर गूंज उठा। दोनों ने यज्ञ में विधि विधानपूर्वक भाग लिया।

भविष्‍य भारत का है

भय्या जी जोशी ने कहा कि लोग कहते हैं कि भविष्य भारत का है। भारत अपने श्रेष्ठ विचारों, परंपराओं और मूल्यों को लेकर आज विश्व के सामने बहुत सामथ्र्य के साथ प्रस्तुत हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्राचीन परंपराओं का चिंतन वेदों में समाविष्ट है। ऐसी बहुत संपदा ज्ञान के रूप में हमें प्राप्त हुई और हम इसके उत्तराधिकारी बने हैं।

भारत समेत विश्‍व में परिवर्तन प्रारंभ

ईश्वरीय संकेतों के अनुसार कलयुग के इस चरण में भारत समेत विश्व में जो परिवर्तन प्रारंभ हुआ है हम इसके साक्षी बने हैं। यह भी भाग्य है, लेकिन हम इस परिवर्तन के मूक साक्षी नहीं बल्कि इसको गति देने का जो-जो प्रयास होगा हम उसके भागीदार बनेंगे। उन्होंने कहा कि हमें जो भाग्य से मिला है, उसका अहंकार तो नहीं पर आनंद जरूर है।

श्रेष्‍ठ जीवन के मूल्‍यों को लेकर आचरण करने वाला समाज ही दूसरे को दे सकता है

श्रेष्ठ जीवन के मूल्यों को लेकर आचरण करने वाला समाज ही दूसरों को कुछ दे सकता है। देश पर कभी अंग्रेजों का राज था। पर एक समय ऐसा आया जब बाबा रामदेव इंग्लैंड गए तो राजमहल बुलाकर रानी ने कहा कि हमें कुछ सिखाइए। इस पर बाबा रामदेव ने कहा कि आपने हम पर राज किया है। हम आपके श्वास पर राज करेंगे। पर इसमें विचार और आचरण सकारात्मक है। हम तो दुनिया को अपने विचारों के जरिये जीतने निकले हैं। हम किसी का पराभाव नहीं करेंगे।

कई लोग रहे मौजूद

इस मौके पर राघावानंद महाराज, रामरंजन दास महाराज, स्वामी अवधेश दास, संत गिलोयन, योगी अर्पित दास, संकल्प संस्था के संचालनकर्ता संतोष जी तनेजा, विहिप के प्रांत मंत्री बच्चन सिंह व क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश समेत अन्य उपस्थित रहे।

कुछ इस अंदाज में दीपावली मनाएंगे दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, जानें क्‍या होगा खास

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.