Move to Jagran APP

Delhi CM Oath Ceremony: लगातार तीसरी बार CM बने केजरीवाल, की शीला दीक्षित के रिकॉर्ड की बराबरी

Delhi CM Oath Ceremony अरविंद केजरीवाल लगातार तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले सीएम बन गए हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 12:25 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 12:55 PM (IST)
Delhi CM Oath Ceremony: लगातार तीसरी बार CM बने केजरीवाल, की शीला दीक्षित के रिकॉर्ड की बराबरी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi CM Oath Ceremony : दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal, Aam Aadmi Party chief) ने लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ वह लगातार तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले सीएम बन गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने 15 सालों तक लगातार दिल्ली की सीएम रहीं शीला दीक्षित का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने 2013 और 2015 में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

loksabha election banner

नई दिल्ली विधानसभा सीट रह लकी

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल ने लगातार तीसरी बार नई दिल्ली विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। वर्ष 2013 में अरविंद केजरीवाल ने इस सीट पर लड़ते हुए तत्कालीन सीएम शीला दीक्षित को भारी मंतर से हराया था। यह सीट अब लकी साबित हुई थी। इस सीट से चुनाव जीतने वाले शीला दीक्षित और अरविंद केजरीवाल दोनों कुल मिलाकर छह बार दिल्ली के सीएम बने हैं। 

यह भी जानें

  • शीला दीक्षित नई दिल्ली विधानसभा चुनाव सीट पर तीन बार चुनाव जीतने के बाद 15 साल मुख्यमंत्री रहीं।शीला दीक्षित ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में 1998 और 2003 के विधानसभा चुनाव में गोल मार्केट से चुनाव जीता था। परिसीमन में गोल मार्केट विधानसभा क्षेत्र का नाम नई दिल्ली हो गया तो 2008 से उन्होंने नई दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था।
  • अरविंद केजरीवाल ने 2013 में नई दिल्ली विधानसभा चुनाव सीट से पहला चुनाव जीतने के बाद  सीएम पद की शपथ ली थी। फिर कांग्रेस के साथ मिलकर दिल्ली में सरकार बनाई और 49 दिन बाद मतभेंदों के चलते  कुर्सी छोड़ दी थी
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्टी ने एतिहासिक जीत हासिल करते हुए 70 में से 67 सीटें हासिल की थीं। 
  • इस एतिहासिक जीत के बाद 14 फरवरी, 2015 को अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.