Move to Jagran APP

दिल्ली-NCR की 10 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे 2 पूर्व CM व 3 केंद्रीय मंत्री

छठे चरण के चुनाव में करीब 164 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय संघर्ष के आसार हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 11 May 2019 07:52 AM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 07:17 AM (IST)
दिल्ली-NCR की 10 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे 2 पूर्व CM व 3 केंद्रीय मंत्री
दिल्ली-NCR की 10 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे 2 पूर्व CM व 3 केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019: दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 164 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें AAP से अातिशी, कांग्रेस से शीला दीक्षित और भाजपा से मीनाक्षी लेखी समेत 18 महिलाएं मैदान में हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में कांग्रेस से उत्तर पूर्वी दिल्ली से भूतपूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्वी दिल्ली से पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली, नई दिल्ली से पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन और दक्षिण दिल्ली से बॉक्सर विजेंद्र सिंह शामिल हैं वहीं, भाजपा की ओर से चांदनी चौक से केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, पूर्वी दिल्ली से भूतपूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी शामिल हैं। वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से अहम उम्मीदवारों में उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांडे और पूर्वी दिल्ली से आतिशी शामिल हैं।

loksabha election banner

यह हैं दिल्ली-एनसीआर के दिग्गज उम्मीदवार

  • भूपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस, सोनीपत सीट)
  • शीला दीक्षित (कांग्रेस, उत्तर पूर्वी दिल्ली)
  • डॉ. हर्ष वर्धन (भाजपा, चांदनी चौक)
  • राव इंद्रजीत सिंह (भाजपा, गुड़गांव लोकसभा सीट)

उत्तर पूर्वी दिल्ली में कांटे की टक्कर
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर इस बार टक्कर कांटे की है। यहां पर कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित चुनावी मैदान में हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी पहले ही यहां से दिलीप पांडे तो दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से ही मौजूदा सांसद मनोज तिवारी चुनावी मैदान में हैं।
1-चांदनी चौक
हर्षवर्धन (BJP)
जेपी अग्रवाल (Congress)
पंकज गुप्ता (AAP)

2. उत्तर पूर्वी दिल्ली
मनोज तिवारी (BJP)
शीला दीक्षित (Congress)
दिलीप पांडे (AAP)

3. पूर्वी दिल्ली
गौतम गंभीर (BJP)
अरविंदर सिंह लवली (Congress)
अतिशी (AAP)

4. नई दिल्ली
मीनाक्षी लेखी (BJP)
अजय माकन (Congress)
ब्रजेश गोयल (AAP)

5. उत्तर पश्चिम दिल्ली (आरक्षित सीट)
हंस राज हंस (BJP)
कांग्रेस राजेश लिलोथिया (Congress)
गुग्गन सिंह (AAP)

6. पश्चिमी दिल्ली
प्रवेश वर्मा (BJP)
कांग्रेस महाबल मिश्रा (Congress)

बलवीर सिंह जाखड़ (AAP)

7 दक्षिण दिल्ली
रमेश बिधूड़ी (BJP)
विजयेंद्र सिंह (Congress)
राघव चड्ढा (AAP)

यहां पर बता दें कि 2014 में मोदी लहर के चलते दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को 46.6 फीसद वोट मिले थे, जबकि AAP ने 33.1 और कांग्रेस ने 15.2 फीसद वोट हासिल किए थे।

2015 के विधानसभा चुनाव में AAP ने 54 फीसद वोटों के साथ 67 सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि भाजपा को 32 फीसद और कांग्रेस को 10 फीसद वोट मिले थे।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.