Move to Jagran APP

बुलंदशहर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर

असपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सीरिस ने बताया कि चंद्रशेखर बुलंदशहर की किसी एक सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेगे। गौरतलब है कि बुलंदशहर सदर सीट से विधानसभा उपचुनाव में पहली बार असपा ने से प्रत्याशी उतारा था और आश्चर्यजनक रूप से तीसरे स्थान पर रहा था।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 05:45 PM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 05:45 PM (IST)
बुलंदशहर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर
बुलंदशहर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर

[लोकेश पंडित] बुलंदशहर। दूसरे राजनीतिक दलों व नेताओं से भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने हमेशा ही दूरी बनाकर रखी है। उनके पहले विधानसभा फिर लोकसभा चुनाव लड़ने के हमेशा से ही कयास लगाए जाते रहे, लेकिन उन्होंने हमेशा ही इसे नकारा है। यह पहला मौका है जब भीम आर्मी के संस्थापक और अब आजाद समाज पार्टी (असपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति जतायी गयी है।

loksabha election banner

जिले की सभी सातों सीटों पर चुनाव लड़ेगी आजाद समाज पार्टी 

असपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सीरिस ने बताया कि इस बार चंद्रशेखर बुलंदशहर की किसी एक सीट से विधानसभा चुनाव लडेंगे। किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसपर उन्होंने कहा कि सभी सीटों की स्थिति का आकलन किया जा रहा है, जल्द ही कहां से चुनाव लड़ेंगे, यह पता चल जाएगा। इतना ही नहीं, असपा जिले की सभी सातों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भीम आर्मी से दलित राजनीति में हलचल पैदा करने वाले चंद्रशेखर का नाम हाल ही में दुनिया के सबसे तेजी से उभरते नेताओं की सूची में टाइम मैग्जीन में शामिल हुआ है। दलित राजनीति में अपने तीखे बयान व दलित उत्पीड़न पर सीधे उलझने वाले नेता के रूप में चंद्रशेखर ने पहचान बनायी है। चंद्रशेखर के इन्हीं तीखे तेवर से बसपा में जहां बेचैनी है, वहीं, सपा, कांग्रेस व अन्य दल उनसे नजदीकी बढ़ाने की जुगत में हैं। विधानसभा उपचुनाव में पहली बार असपा ने बुलंदशहर सदर सीट से प्रत्याशी उतारा। यहां आश्चर्यजनक रूप से असपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहा और उसने बसपा प्रत्याशी की जीत की राह में कांटे बो दिए। यहां जीत भाजपा को मिली थी।

21 मार्च को आएंगे चंद्रशेखर

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र सीरिस ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर एडवोकेट 21 मार्च को बुलंदशहर आएंगे। पार्टी के अलीगढ़ मंडल के प्रभारी पूर्व मंत्री धर्मेद्र कुमार गौतम का 15 मार्च को निधन हो गया था। चंद्रशेखर रविवार 21 मार्च को पूर्व मंत्री के परिवार को सांत्वना देने उनके शिवपुरी स्थित आवास पर दोपहर 12 बजे आएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.