Move to Jagran APP

MP के CM शिवराज सिंह चौहान बोले, राज्यपाल लालजी टंडन जल्द स्वस्थ होकर मंत्रिमंडल विस्तार में दिलाएंगे शपथ

MP CM Shivraj Singh Chouhan मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर वहां के राज्यपाल लालजी टंडन की तबीयत का जायजा लेने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचेे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 12:45 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 08:07 PM (IST)
MP के CM शिवराज सिंह चौहान बोले, राज्यपाल लालजी टंडन जल्द स्वस्थ होकर मंत्रिमंडल विस्तार में दिलाएंगे शपथ
MP के CM शिवराज सिंह चौहान बोले, राज्यपाल लालजी टंडन जल्द स्वस्थ होकर मंत्रिमंडल विस्तार में दिलाएंगे शपथ

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी के मेदांता अस्पताल में भर्ती मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का हालचाल जानने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार शाम करीब पौने पांच बजे आइसीयू पहुंचे। वहां वे राज्यपाल से मिले और उनका इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम से उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। 

loksabha election banner

इसके बाद मीडिया से मुखातिब शिवराज ने कहा कि राज्यपाल से मिलकर आ रहा हूं। मैं उन्हें सम्मान से बाबूजी कहता रहा हूं। मेदांता में उन्हेंं विश्वस्तरीय इलाज मिल रहा है। इलाज की जो व्यवस्था है, उससे मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह जल्द स्वस्थ होंगे और हमारे मंत्रिमंडल का जो विस्तार होना है, उसमें मंत्रियों को शपथ भी दिलाएंगे। हालांकि, उन्होंने राज्यपाल की तबीयत के बारे में कुछ नहीं बताया। लालजी टंडन को 11 जून को लिवर, किडनी व फेफड़े में दिक्कत होने के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक उनका इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया। उनकी डायलिसिस भी की जा रही है। पेशाब में जलन के साथ उन्हें सांस लेने में तकलीफ व बुखार भी था। फिलहाल, वे वेंटिलेटर पर हैं। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया कि क्रिटिकल केयर विभाग के चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। लिवर की जांच के लिए सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया था। मगर रक्त पेट में इकट्ठा होने लगा था। इसके बाद डॉक्टरों ने ब्लीडिंग बंद की फिर आइसीयू में रख लिया गया। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर है। शिवराज के साथ मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत समेत अन्य नेता मौजूद रहे। सभी विशेष विमान से राजधानी पहुंचे थे।

गौरतलब है कि इन दिनों मध्य प्रदेश में भाजपा तथा कांग्रेस के बीच ऑडियो-वीडियो पर जारी सियासी घमासान जारी है। ऑडियो क्लिप पर जारी घमासान के बीच शिवराज ने ट्वीट कर कहा है कि पापियों का विनाश तो पुण्य का काम है। इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इंदौर यात्रा के दौरान के भाषण का ऑडियो और वीडियो वायरल होने के मामले में सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह ने केंद्रीय नेतृृत्व के निर्देश पर सरकार गिराने की बात कही है। कांग्रेस इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की शरण लेगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आरोप लगाया कि भाजपा ने साजिश रच कांग्रेस की बहुमत की सरकार गिराई है। ऐसे में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे लेकर ट्वीट किया है। ऑडियो क्लिप पर जारी घमासान के बीच शिवराज ने ट्वीट कर कहा है कि पापियों का विनाश तो पुण्य का काम है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.