Move to Jagran APP

आजम खां व संगम लाल गुप्ता का उत्तर प्रदेश विधान सभा से इस्तीफा

कद्दावर नेता आजम खां ने आज विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया है। आजम खां के साथ ही विधायक संगम लाल गुप्ता ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 03 Jun 2019 06:18 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 08:10 AM (IST)
आजम खां व संगम लाल गुप्ता का उत्तर प्रदेश विधान सभा से इस्तीफा
आजम खां व संगम लाल गुप्ता का उत्तर प्रदेश विधान सभा से इस्तीफा

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां ने आज विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया है। आजम खां के साथ ही विधायक संगम लाल गुप्ता ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है।

loksabha election banner

रामपुर सदर से विधायक आजम खां पहली बार लोकसभा का चुनाव जीते हैं। आजम खां लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में रामपुर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते। आजम खां ने भाजपा की जयाप्रदा को हराया था। आजम खां ने आज विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के पास अपना इस्तीफा भेजा है।

प्रतापगढ़ से भाजपा के टिकट पर लोकसभा में पहुंचे अपना दल के विधायक संगम लाल गुप्ता ने भी उत्तर प्रदेश विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को अपना इस्तीफा सौंपा है। संगम लाल गुप्ता ने प्रतापगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी रत्ना सिंह व गठबंधन प्रत्याशी बसपा के अशोक त्रिपाठी को शिकस्त दी।

आजम खां व संगम लाल गुप्ता से पहले रितेश पाण्डेय ने भी अपना इस्तीफा दिया था। रितेश पाण्डेय लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी के रूप में अम्बेडकरनगर से लड़े थे। वह अम्बेडकरनगर के जलालपुर से बसपा के विधायक थे। इस तरह अब तक 11 में से कुल तीन विधायक अपना त्यागपत्र दे चुके हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.