विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mission Shakti : अखिलेश यादव व अजय कुमार लल्लू का मिशन शक्ति पर तंज, बोले-एक और नया जुमला

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 17 Oct 2020 04:39 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 04:42 PM (IST)

Mission Shakti सरकार के इस मिशन शक्ति अभियान पर विपक्ष ने तंज कसा है। सपा ने कहा इसका हाल भी रोमियो स्वायड की तरह होगा जबकि कांग्रेस ने इसको एक नया जुमला बताया है। बच्चियों से बर्बरतापूर्ण कृत्य अमानवीयता की हद निंदनीय और शर्मनाक हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

लखनऊ, जेएनएन। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की। नवरात्रि के पहले दिन इसकी शुरुआत महिला के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लिए की गई है। सरकार के इस अभियान पर विपक्ष ने तंज कसा है। समाजवादी पार्टी ने कहा है कि इसका हाल भी रोमियो स्वायड की तरह होगा जबकि कांग्रेस ने इसको एक नया जुमला बताया है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि इसका भी रोमियो स्कवॉड की तरह ही हश्र होगा। अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मिशन शक्ति पर तंज कसा है। अखिलेश ने कहा कि रोमियो स्क्वाड लापता है। ऐसा ही हश्र मिशन शक्ति का भी होना है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में बेटियों का सम्मान पूर्वक जीना दुश्वार है। प्रदेश में आए दिन उनके साथ होने वाली दुष्कर्म की घटनाओं पर कोई रोक नहीं लग रही है।

मुख्यमंत्री ने जैसे-तैसे साढ़े तीन वर्ष से ऊपर का समय पूरा कर लिया है। उनके अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस का दावा एक बड़े जीरो में बदल गया है। उनका रोमियो स्क्वॉड लापता है, अब चलते-चलाते मुख्यमंत्री रोल मॉडल चुनने का कथित मिशन शक्ति अभियान चलाने जा रहे हैं। इसका हश्र भी वही होना है जो अब तक उनके वादो-निर्देशों-आदेशों का होता रहा है। उन्होंने कहा कि आखिर कितने हाथरस, बलिया, झांसी, बलरामपुर व बाराबंकी काण्ड दोहराए जाएंगे। इन सभी काण्डों में बच्चियों से दुष्कर्म के मामलों में पुलिस और प्रशासन की लीपापोती की ही नीति रही है। बच्चियों से बर्बरतापूर्ण कृत्य अमानवीयता की हद, निंदनीय और शर्मनाक हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मिशन शक्ति को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि यह तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक खयाली पुलाव है। फिलहाल तो वह अभी फोटो शूट कराने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि यूपी का जो हालात बना दिए गए हैं, उसमें बेटियां कैसे सुरक्षित रहेंगी। उन्होंंने आरोप लगाया कि महिला सुरक्षा के अभियान केवल पोस्टरबाजी और ब्रांडिंग तक ही सीमित है। अब इस सरकार में न बेटियां, न महिलाएं और न ही आम जन सुरक्षित हैं। यूपी में जंगलराज है। यूपी में आज पूरा भय का वातावरण है।

यह भी पढ़ें- Mission Shakti : सीएम योगी आदित्यनाथ का समाज के दुश्मनों को अल्टीमेटम, बोले- चौराहों पर लगेगी तस्वीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।