Move to Jagran APP

Jharkhand Crime: बिल्लू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपित धराया, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

रंका थाना पुलिस ने पृथ्वी नाथ सिंह उर्फ बिल्लू सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपित विजय सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस वारदात में शामिल चार आरोपितों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

By Anjani UpadhayaEdited By: Yashodhan SharmaPublished: Tue, 25 Apr 2023 03:17 AM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2023 03:17 AM (IST)
Jharkhand Crime: बिल्लू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपित धराया, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा
बिल्लू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपित धराया

संवाद सूत्र, रंका (गढ़वा)। झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना पुलिस ने पृथ्वी नाथ सिंह उर्फ बिल्लू सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपित विजय सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

loksabha election banner

बता दें कि पांच फरवरी 2023 की शाम को चिनियां थाना क्षेत्र के सिगसिगा खुर्द गांव निवासी पृथ्वी नाथ सिंह की रंका थाना क्षेत्र के घोड़दाहा जंगल में उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह रंका बाजार से आवश्यक सामान की खरीदारी कर वापस अपने घर लौट रहा था।

जमीन विवाद को लेकर हुई थी हत्या

इस संबंध में रंका के थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि पृथ्वी नाथ सिंह की हत्या उसके गांव के ही पांच लोगों ने मिलकर कर दी थी। जमीन विवाद एवं ओझा गुणी को लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।

मुख्य आरोपित चल रहा था फरार

बताया गया कि रंका हत्याकांड में शामिल चार आरोपितों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन घटना का मुख्य आरोपित विजय सिंह तब से ही फरार चल रहा था।

रविवार की रात में विजय सिंह के अपने घर में आरोपी के घर में होने की गुप्त सूचना पर रंका थाना पुलिस ने वहां दबिश दी तथा विजय सिंह को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.