बसपा, कांग्रेस और रालोद समेत कई दलों के नेता भाजपा में हुए शामिल
भाजपा ने दूसरे दल के नेताओं को शामिल करा कर अमेठी और कन्नौज संसदीय क्षेत्र में अपना समीकरण मजबूत किया है।
By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 03 Apr 2019 05:28 PM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2019 08:14 AM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। बुधवार को बसपा, कांग्रेस और रालोद समेत कई दलों के नेता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा ने दूसरे दलों के इन नेताओं को शामिल करा कर अमेठी और कन्नौज संसदीय क्षेत्र में अपना समीकरण मजबूत किया है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने भाजपा मुख्यालय में इन सभी नेताओं को सदस्यता दिलाई। इन नेताओं में कौशांबी के पूर्व सांसद सुरेश पासी, कांग्रेस के तिलोई क्षेत्र के पूर्व विधायक मोहम्मद मुस्लिम और 2014 में कन्नौज क्षेत्र से बसपा के उम्मीदवार रहे निर्मल तिवारी प्रमुख हैं।
इनके अलावा चित्रकूट से बसपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे जगदीश प्रसाद गौतम, फिल्म एवं टीवी कलाकार मुकेश त्यागी, लोकदल के पूर्व महासचिव नित्यानंद शर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महामंत्री राजीव चौधरी समेत कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें