Move to Jagran APP

बिहार के LJP सांसद रामचंद्र पासवान को पड़ा दिल का दौरा, हालत गंभीर; PM मोदी ने पूछा हाल

समस्तीपुर से लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। वे राम विलास पासवान के भाई हैं।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 10:02 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 09:29 PM (IST)
बिहार के LJP सांसद रामचंद्र पासवान को पड़ा दिल का दौरा, हालत गंभीर; PM मोदी ने पूछा हाल
बिहार के LJP सांसद रामचंद्र पासवान को पड़ा दिल का दौरा, हालत गंभीर; PM मोदी ने पूछा हाल

पटना, जेएनएन। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) के भाई व समस्तीपुर से सांसद रामचंद्र पासवान (Ram Chandra Paswan) को दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वे वेंटिलेटर पर रखे गए हैं। उनका हाल जानने के लिए पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास से की बात और सांसद रामचंद्र पासवान का हाल-समाचार पूछा। 

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि एंजियोप्लास्टी के दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें तत्काल वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनपर निगरानी रखे हुए है। उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों से बात की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी अस्तपाल पहुंचकर रामचंद्र पासवान का हाल जाना। देर रात स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने भी अस्पताल पहुंचकर रांमचंद्र पासवान का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य को लेकर बातचीत की।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात रामचंद्र पासवान को सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। देर रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां फिलहाल डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.