Move to Jagran APP

कर्नाटक सरकार पर संकट टालने के लिए मैदान में उतरे कुमारस्वामी, कांग्रेस नेता से मिले

मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेता एमबी पाटिल से मुलाकात की। प्रदेश कांग्रेस के इसी नेता के नेतृत्व में असंतुष्ट विधायकों के एक दल ने बैठक की है।

By Tilak RajEdited By: Published: Fri, 08 Jun 2018 07:40 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 11:16 PM (IST)
कर्नाटक सरकार पर संकट टालने के लिए मैदान में उतरे कुमारस्वामी, कांग्रेस नेता से मिले
कर्नाटक सरकार पर संकट टालने के लिए मैदान में उतरे कुमारस्वामी, कांग्रेस नेता से मिले

बेंगलुरु, पीटीआइ। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी अपनी गठबंधन सरकार पर उत्पन्न संकट टालने के प्रयास में जुट गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों को मनाने का प्रयास किया। कांग्रेस के कुछ विधायक मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नाराज हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से तत्काल सक्रियता बरतने को कहा है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेता एमबी पाटिल से मुलाकात की। प्रदेश कांग्रेस के इसी नेता के नेतृत्व में असंतुष्ट विधायकों के एक दल ने बैठक की है। गुरुवार को पाटिल के आवास पर हुई बैठक में एमटीबी नागराज, सतीश जारकिहोली, सुधाकर ओर रोशन बैग एवं अन्य शामिल थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मंत्री एचके पाटिल सहित अन्य कई के नेतृत्व में भी बैठकें हुई हैं।

पाटिल के साथ मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मुद्दा सीधे तौर पर उनसे जुड़ा नहीं है, फिर भी कांग्रेस-जदएस गठबंधन का नेता होने के नाते उन्होंने विधायकों को समझाने का प्रयास किया है। यह कदम सरकार की स्थिरता के लिए उठाया है।

कांग्रेस-जदएस संयुक्त विधायक दल के नेता कुमारस्वामी ने कहा, 'यह मुद्दा मुझे जुड़ा नहीं है, क्योंकि ये फैसले कांग्रेस के भीतर लिए गए हैं। मैं उनके (पाटिल) इस दर्द को समझता हूं कि उन्होंने कांग्रेस के लिए तब काम किया है जब उसे जरूरत थी।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि पाटिल ने उनसे कहा कि वह अकेले नहीं हैं और अन्य समान विचार वाले विधायकों के साथ विचार करने के बाद फैसला लेंगे। कुमारस्वामी ने कहा, 'मैंने उनके विचारों को समझा और मैंने दिल्ली के नेताओं से तुरंत इसका समाधान निकालने को कहा है।'

कुमारस्वामी के दौरे से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पाटिल से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। इन नेताओं में राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष जी. परमेश्वर, मंत्री डीके शिवकुमार, केजे जार्ज और आरवी देशपांडे शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.