विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्‍द बिहार आएंगे जेपी नड्डा: I.N.D.I.A में खटपट के बीच पार्टी को देंगे मजबूती, इस समारोह में लेंगे हिस्‍सा

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
Published: Thu, 21 Sep 2023 02:58 PM (IST)Updated: Thu, 21 Sep 2023 03:56 PM (IST)

आगामी 5 अक्टूबर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पटना आ रहे हैं। वह यहां पर भाजपा के संस्थापक ...और पढ़ें

5 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पटना दौरा। फोटो जागरण
5 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पटना दौरा। फोटो जागरण

HighLights

  1. आगामी 5 अक्टूबर को जेपी नड्डा का होगा पटना दौरा
  2. पूर्व राज्यपाल कैलाशपति की 100वीं जन्मतिथि कार्यक्रम में होंगे शामिल

 राज्य ब्यूरो, पटना: भाजपा के संस्थापक सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व गुजरात राज्य के पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र की 100वीं जन्मतिथि पर भाजपा आगामी पांच अक्टूबर से एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करेगी।

5 अक्टूबर को पटना आएंगे नड्डा

मिश्र की जन्मतिथि पर पांच अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस जयंती समारोह का शुभारंभ करने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच अक्टूबर को पटना आएंगे। इस मौके पर नड्डा पूरे महीने चलने वाले सभी कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। सम्राट ने पार्टी की ओर से प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में पत्रकारों को बताया।

I.N.D.I.A गठबंधन में सब ठीक है?

अभी हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में कहा कि केंद्र जितनी जल्दी चुनाव करा दे उतना ही अच्छा है। हम लोग तो चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। हम लोग हर समय चुनाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र को चुनाव जल्दी कराने का अधिकार है। सरकार पूरे देश में जल्द चुनाव कराना चाहती है लेकिन जब नीतीश कुमार से I.N.D.I.A गठबंधन के मुद्दे पर सवाल पूछा गया तो उन्‍होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्‍वी यादव को आगे कर दिया। बता दें कि बिहार के झंझारपुर में आयोजित एक जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि बिहार में विधानसभा के चुनाव समय से पहले हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार में क्या टूट जाएगी चाचा-भतीजे की जोड़ी? बदले-बदले नजर आ रहे नीतीश कुमार, सहमे-सहमे दिखे तेजस्वी यादव

कैलाशपति मिश्र कौन थे?

कैलाशपति मिश्र का जन्म 5 अक्टूबर 1923 को बिहार के बक्सर जिले में हुआ था। वह भारतीय जनता पार्टी के नेता थे। कैलाशपति मई 2003 से जुलाई 2004 तक गुजरात के राज्यपाल रहे। इसके अलावा सितंबर 2003 से जनवरी 2004 तक राजस्थान के कार्यवाहक राज्यपाल की जिम्मेदारी भी निभाई। भाजपा ने इन्हें बिहार में पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी थी। 3 नवम्बर 2012 को मिश्र का पटना में निधन हो गया।

यह भी पढ़ें: Sitaram Yechury : '10 साल से चुप थे.. अब आई याद', महिला आरक्षण विधेयक पर सीताराम येचुरी ने जमकर बोला हमला