विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: सरयू राय की हेमंत को सलाह, ईडी की पूछताछ से भागें नहीं; रघुवर से क्यों नहीं पूछताछ

By Jagran NewsEdited By: Sanjay Kumar
Published: Fri, 04 Nov 2022 12:38 PM (IST)Updated: Fri, 04 Nov 2022 12:39 PM (IST)

Hemant Soren Saryu Rai Raghubar Das Jharkhand Politics झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सरयू राय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत ...और पढ़ें

Hemant Soren, Saryu Rai, Raghubar Das, Jharkhand Politics: सरयू राय की हेमंत को सलाह, रघुवर से पूछताछ पर उठाए सवाल।
Hemant Soren, Saryu Rai, Raghubar Das, Jharkhand Politics: सरयू राय की हेमंत को सलाह, रघुवर से पूछताछ पर उठाए सवाल।

रांची, राज्य ब्यूरो। Hemant Soren, Saryu Rai, Raghubar Das, Jharkhand Politics: झारखंड-बिहार में भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाले झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सरयू राय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सलाह दे डाली है कि ईडी के समन से भागने की बजाय उन्हें सवालों का सामना करना चाहिए। सरयू राय ने कुख्यात चारा घोटाले को उजागर किया था। उन्होंने उस घोटाले का भी संदर्भ देते हुए हेमंत सोरेन को सुझाव दिया है। उनका मानना है कि बेहतर होगा कि हेमंत सोरेन को ईडी के सवालों का सामना करना चाहिए। या तो वे ईडी के दफ्तर चले जाएं या ईडी के अधिकारियों को अपने यहां बुलाएं।

पशुपालन घोटाला में सीबीआइ के संयुक्त निदेशक ने बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के यहां अपनी टीम के साथ जाकर पूछताछ किया था। पुख्ता सबूत होने पर ही ये बड़ी हस्तियों से पूछताछ करते हैं।

अपनी बातें खुलकर रखने के लिए जाने जाते हैं सरयू राय

दरअसल, सरयू राय अपनी बातें खुलकर रखने के लिए जाने जाते हैं। पूर्व में वे हेमंत सोरेन के नेतृत्व कौशल की प्रशंसा करते थे। यही नहीं, वर्ष- 2019 में जब उन्होंने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जमशेदपुर पूर्व से तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ा तो हेमंत सोरेन ने उन्हें समर्थन दिया था। सरयू राय ने भी दुमका जाकर हेमंत सोरेन के समर्थन में प्रचार किया था। लेकिन यह जुगलबंदी ज्यादा दिनों तक नहीं रही।

रघुवर दास के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उठाए सवाल

सरयू राय ने रघुवर दास से जुड़ी भ्रष्टाचार की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण हेमंत सरकार पर भी सवाल उठाए। हालांकि ईडी द्वारा हेमंत सोरेन को समन किए जाने पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी समन करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि रघुवर दास के कार्यकाल में सर्वाधिक घोटाले हुए। उन्होंने जेल में बंद लोगों को संरक्षण दिया। भ्रष्ट अधिकारियों को उन्होंने प्रश्रय दिया। ऐसे में ईडी रघुवर दास को भी समन करे।