Move to Jagran APP

Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में टीम हेमंत का प्‍लेइंग 11 पूरा, 7 मंत्रियों ने ली शपथ

Jharkhand Cabinet Expansion झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में झामुमो के पांच और कांग्रेस कोटे से दो विधायकों समेत 7 विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 07:20 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 11:04 PM (IST)
Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में टीम हेमंत का प्‍लेइंग 11 पूरा, 7 मंत्रियों ने ली शपथ
Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में टीम हेमंत का प्‍लेइंग 11 पूरा, 7 मंत्रियों ने ली शपथ

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Cabinet Expansion झारखंड में सरकार के गठन के एक माह बाद मंगलवार को हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार हो गया। हेमंत कैबिनेट के पहले विस्तार में सात मंत्रियों ने शपथ ली है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शाम चार बजे राजभवन के खचाखच भरे बिरसा मंडप में सातों मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। झामुमो कोटे से पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इनमें चंपई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो, जोबा मांझी और मिथिलेश ठाकुर शामिल हैं।

loksabha election banner

वहीं, कांग्रेस कोटे से मंत्री पद की शपथ लेनेवाले दो विधायकों में बन्ना गुप्ता तथा बादल पत्रलेख शामिल हैं। हेमंत की टीम के मंत्रियों में जगरनाथ महतो, बादल पत्रलेख और मिथिलेश कुमार ठाकुर पहली बार मंत्री बने हैं, जबकि अन्य को पहले भी मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने का मौका मिल चुका है। हेमंत सोरेन कैबिनेट में जगह पाने वाली एकमात्र महिला जोबा मांझी हैं। जोबा भी पूर्व की कई सरकारों में भी मंत्री रह चुकी हैं। 

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा यह मंत्रिमंडल नहीं, हम टीम झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सहयोगी मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देते हुए कहा कि हम सब टीम झारखंड हैं और मिलकर विकास की नयी इबारत लिखेंगे। सीएम ने चम्पाई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो, जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, बादल और मिथिलेश कुमार ठाकुर को झारखंड राज्य के मंत्री पद की शपथ लेने पर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मंत्रिमंडल ही नहीं बल्कि टीम झारखंड है। हम सब मिलकर विकास की नयी इबारत लिखेंगे। हमारी टीम राज्य की विकास यात्रा को गति देने एवं हर एक झारखंडी के सपनों को पूरा करने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा आइये  हम सब मिलकर अपने झारखंड और भारत की समृद्धि के लिए काम करें।

सुरक्षित रखा गया मंत्री का एक पद

हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री का एक पद अभी सुरक्षित रखा गया है। झारखंड कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 12 पद हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस के रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम तथा राजद के सत्यानंद भोक्ता 29 दिसंबर को ही शपथ ले चुके थे, जबकि सात ने आज शपथ ली। इस तरह अब हेमंत मंत्रिमंडल में सीएम समेत कुल 11 मंत्री हैैं। मंत्री का एक पद सुरक्षित रखे जाने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

चर्चा इस बात की भी है कि कांग्रेस मंत्री के एक और पद पर अड़ा हुआ है। यह विवाद नहीं सुलझने के कारण ही एक बर्थ सुरक्षित रखा गया है। इसके पीछे एक सोच यह भी हो सकती है कि एक पद छोड़कर रखा जाए ताकि विपरीत परिस्थितियों के अनुसार उलटफेर में कोई परेशानी न हो। यह महज संयोग है कि पिछली सरकार में भी मंत्री का एक पद पांच साल तक रिक्त ही रहा।

कांग्रेस के खाते में मंत्री के कुल चार पद

कांग्रेस के दो अन्य विधायकों के मंत्री पद पर शपथ लेने के बाद कांग्रेस के कोटे से मंत्रियों की कुल संख्या चार हो गई है। वहीं झामुमो के खाते में मंत्रियों के पांच पद गए हैं। एक पद राजद को मिला है। स्पीकर का पद भी झामुमो के पास है।

हेमंत कैबिनेट का हुआ विस्तार, सात मंत्रियों ने ली शपथ

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में मंगलवार को 7 नए मंत्रियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस तरह कुल मिलाकर टीम हेमंत ने अपना प्‍लेइंग इलेवन पूरा कर लिया है। मंगलवार को राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित मुख्‍य समारोह में मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह और झारखंड कांग्रेस के प्रदेश उपप्रभारी उमंग सिंघार की मौजूदगी में राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू ने मंत्रियों को शपथ दिलाई। राज्‍यपाल द्राैपदी मुर्मू ने सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्‍य सचिव डीके तिवारी की उपस्थिति में सात मंत्रियों की नियुक्ति का आदेश पढ़ा गया।

चंपई सोरेन, हाजी अंसारी, जगरनाथ महतो, जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, बादल व मिथिलेश बने मंत्री

सबसे पहले मंच पर चंपई सोरेन का नाम पुकारा गया और राज्‍यपाल ने चंपई सोरेन को शपथ दिलाई। इसके बाद शपथ लेने के लिए हाजी हुसैन अंसारी का नाम पुकारा गया। हाजी हुसैन ने उर्दू भाषा में शपथ ली। हाजी हुसैन के बाद जगरनाथ महतो ने मंत्री पद की शपथ ली। हेमंत मंत्रिमंडल में पहली महिला मंत्री के तौर पर झामुमो की विधायक जोबा मांझी ने शपथ ली।

झामुमो कोटे से पांच तथा कांग्रेस से दो और विधायक बने मंत्री

जोबा मांझी के बाद कांग्रेस कोटे से जमशेदपुर पश्चिमी सीट के विधायक बन्‍ना गुप्‍ता ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद राज्‍यपाल ने जरमुंडी के कांग्रेस विधायक बादल पत्रलेख को मंत्री पद की शपथ दिलाई। सबसे अंत में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली। झामुमो विधायक जगरनाथ महतो, कांग्रेस विधायक बादल पत्रलेख तथा झामुमो विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर किसी सरकार में पहली बार मंत्री बने हैं।

तीन विधायक पहली बार बने मंत्री, जोबा एक मात्र महिला मंत्री

शपथ ग्रहण समारोह में हेमंत सोरेन सरकार के मौजूदा मंत्री रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम, राजद कोटे से मंत्री बने सत्यानंद भोक्ता समेत कई गण्यमान्‍य लोग मौजूद रहे। कांग्रेस से पूर्व में ही दो विधायकों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्‍वर उरांव और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को मंशपथ दिलाई जा चुकी है। इधर, कार्यक्रम में विधानसभा अध्‍यक्ष स्‍टीफन मरांडी देर से पहुंचे।

शिबू सोरेन, हेमंत, आरपीएन, सुबोधकांत सहित कई दिग्गज हुए शामिल

मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, मंत्री रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, सांसद विजय हांसदा के अलावा कई विधायक व पदाधिकारी शामिल हुए।

नहीं दिखे पूर्व मंत्री नलिन सोरेन

कई ऐसे विधायक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे जिन्हें मंत्री बनाए जाने की पूरी संभावना थी, लेकिन मंत्री नहीं बन सके। इनमें पूर्व मंत्री स्टीफन मरांडी, मथुरा महतो आदि शामिल हैं। हालांकि पूर्व मंत्री नलिन सोरेन कार्यक्रम में नहीं दिखे।

इसके अलावा राजद के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता भी मंत्री पद की शपथ बीते 29 दिसंबर को ले चुके हैं। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद कयास और अटकलों का दौर जहां थमेगा, वहीं विभागों के बंटवारे के बाद सरकारी कामकाज की गति भी बढ़ेगी। गौरतलब है कि मकर संक्रांति के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार करने की संभावनाएं थी, लेकिन कांग्रेस द्वारा मंत्रियों की सूची में आनाकानी से देरी हुई।

कांग्रेस ने दी नए मंत्रियों को बधाई

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के नए मंत्रियों को बधाई दी है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कांग्रेस के मंत्री बादल पत्रलेख एवं बन्ना गुप्ता के साथ-साथ झामुमो के सभी मंत्रियों को बधाई दी है। कांग्रेस प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव एवं विधायक दल नेता आलमगीर आलम को भी संतुलित कैबिनेट एवं समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधत्व देने के लिए बधाई दी है।

23 जनवरी को मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी थी। इस बाबत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर जानकारी दी थी। हालांकि बाद में चाईबासा में हत्याकांड की घटना का हवाला देकर मंत्रिमंडल का विस्तार टाला गया। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने मंत्रियों की सूची ही नहीं सौंपी थी। इसी वजह से मंत्रिमंडल विस्तार को टालना पड़ा।

कांग्रेस कोटे के मंत्री

बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख। 

झामुमो कोटे के मंत्री

चंपई सोरेन, जोबा मांझी, हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो, मिथिलेश ठाकुर। 

राज्य में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में सीएम समेत 11 मंत्रियों की शपथ के बाद अब तय हो गया है कि एक पद छोड़कर रखा जाए। बचे हुए मंत्री पद से विपरीत परिस्थितियों में उलटफेर में सहूलियत होगी। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में मंत्रिमंडल का एक पद उनके कार्यकाल के अंत तक खाली रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.