जगदीश मुखी को मिला अतिरिक्त प्रभार, ली मिजोरम के राज्यपाल पद की शपथ
गौहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नेल्सन सेलो ने मुखी को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। बता दें कि मुखी असम के राज्यपाल भी हैं।
By Nitin AroraEdited By: Published: Sat, 09 Mar 2019 01:55 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 01:57 PM (IST)
मिजोरम, पीटीआइ। जगदीश मुखी ने शनिवार को राजभवन में आयोजित एक साधारण समारोह में मिजोरम के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। गौहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति नेल्सन सेलो ने मुखी को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। बता दें कि मुखी असम के राज्यपाल भी हैं।
बता दें कि मिजोरम के पिछले राज्यपाल कुमराम राजशेखरन ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्टपति रामनाथ कोविंद द्वारा उनके इस्तीफे को मंजूर भी कर लिया गया। अब राष्टपति रामनाथ कोविंद ने कुमराम राजशेखरन को असम के साथ मिजोरम का भी कार्यभार सौंप दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें