International Yoga Day 2019 : CM योगी राजभवन में करेंगे योग, सभी विधानसभा क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को भाजपा प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में योग करेगी।
लखनऊ, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को भाजपा प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में योग करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ में राजभवन में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय नई दिल्ली, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी राजभवन में योग संबंधी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राज्य सरकार के मंत्रियों सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न आयोगों, बोर्डो, निगमों के अध्यक्ष, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ नेता भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। विधानसभा क्षेत्रों में क्षेत्रीय विधायक या जिले से तय पार्टी के पदाधिकारी योग करेंगे।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर व प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह गाजियाबाद, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ललितपुर, स्वामी प्रसाद मौर्य बदायूं, दारा सिंह चौहान बाराबंकी, धर्मपाल सिंह गोरखपुर, रमापति शास्त्री उन्नाव, ब्रजेश पाठक सीतापुर, चौधरी लक्ष्मी नारायण शाहजहांपुर, चेतन चैहान फर्रुखाबाद, श्रीकांत शर्मा बिजनौर, राजेन्द्र सिंह मोती कुशीनगर, सिद्धार्थनाथ सिंह मेरठ, मुकुट बिहारी वर्मा पीलीभीत, नंदगोपाल गुप्ता 'नंदी' रायबरेली, सतीश महाना कानपुर, जय प्रताप सिंह सिद्वार्थनगर, आशुतोष टण्डन गोपाल लखनऊ उत्तर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप